Nationalist Bharat
Other

शशिरंजन यादव बनाये गए पटना टाउन कांग्रेस अध्यक्ष

शशिरंजन यादव कांग्रेस की नीतियों और नियत के साथ लगातार पार्टी को आगे बढ़ाने और जन जन तक पहुंचाने में सक्रिय रहे हैं।चाहे वो कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का आह्वान हो या फिर प्रदेश नेतृत्व का शशिरंजन हमेशा पहली क़तार में रहकर पार्टी की आवाज़ बुलंद करते रहे हैं।

 

Advertisement

पटना:पटना महानगर में लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की मुखर आवाज़ और पार्टी को समर्पित युवा नेता शशिरंजन यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने पटना टाउन कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।पार्टी महासचिव KC वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी आशय पत्र के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी की संतुति पर ये नियुक्ति की गई है।बताते चले कि शशिरंजन यादव कांग्रेस की नीतियों और नियत के साथ लगातार पार्टी को आगे बढ़ाने और जन जन तक पहुंचाने में सक्रिय रहे हैं।चाहे वो कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का आह्वान हो या फिर प्रदेश नेतृत्व का शशिरंजन हमेशा पहली क़तार में रहकर पार्टी की आवाज़ बुलंद करते रहे हैं।शायद यही वो बात थी जिसे कांग्रेस नेतृत्व ने गम्भीरता से लेकर शशिरंजन यादव को ज़िम्मेदारी सौंपी है।नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस नेतृत्व का शुक्रिया अदा करते हुए शशिरंजन यादव ने इसे आमजनों और शुभचिंतकों का प्यार बताया और कहा कि आप सभी के प्यार से यहां तक पहुंचा हूं आगे भी आप सभी का प्यार मिलता रहे! धन्यवाद।

Advertisement

Related posts

EC APPOINMENT: SC ने सरकार से पूछा- ‘बिजली की स्पीड’ जैसी क्यों चली अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल?

Nationalist Bharat Bureau

बिहार दैनिक यात्री संघ ने निकाला आक्रोश मार्च

Nationalist Bharat Bureau

आप की सामूहिक रसोई से हज़ारों लोगों को मिल रहा भरपेट भोजन

Leave a Comment