Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तारिक़ अनवर को कांग्रेस महासचिव बनाये जाने पर पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन ने बधाई दी

पटना:पटना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने पूर्व सांसद और तेज़तर्रार कांग्रेस नेता तारीक अनवर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।उन्होंने अपने वक्तव्य में कांग्रेस आलाकमान को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन में कई बड़े और अहम बदलाव किए गए हैं जो पार्टी संगठन को नयी शक्ति देंगे।उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी निष्ठापूर्वक भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे और पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।अंत में उन्होंने लिखा कि सभी कार्यसमिति सदस्यों एवं राज्यों के नए प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

Advertisement

Related posts

बिहार कैबिनेट बैठक: 22 अहम फैसलों पर मुहर, मोकामा को मिला विशेष तोहफा

महिलाओं को न्याय देने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार विफल,जरूरी कदम उठाए: सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ ,750 रुपये में होगा सिटी स्कैन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment