Nationalist Bharat
Other

भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय वर्चयुअल बैठक

नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी के आदेश अनुसार एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बेठक का आयोजन प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष शोकत भाई मिठानी की अध्यक्षता में हुआ। इस बेठक को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सैयद इब्राहिम ने वर्चयुली संबोधित किया। अपने संबोधन में सैयद इब्राहिमने कहा केन्द्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष संपन्न होने पर आने वाली 6 जून से 8 जून तक अल्पसंख्यक मोर्चा देश भर में विविध कार्यक्रम के आयोजन करने जा रही है। उन्होंने इस विषय में उपस्थित कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शित किया। संघप्रदेश 3-D में भी शोकत भाई के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा तीन दिनो तक विविध कार्यक्रमो के आयोजन हुए है।एवं इस विषय में राष्ट्रीय मंत्री जी को जानकारी भी दी गई। सैयद इब्राहिम ने प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यों की सराहना की एवं शोकत भाई के नेतृत्व को भी सराहा एवं मोर्चा की गतिविधि से अवगत होने पर संतोष भी व्यक्त किया। आज की बेठक के पश्चात मोर्चा के पदाधिकारी श्रीमती आबेदा बेन एवं जावेद को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर पुष्पगुच्छ दिया गया।

Advertisement

Related posts

CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा इत्र वाले मित्र खिला रहे थे गुल

कम पूंजी में ज़्यादा कमाई, LED बल्ब का शुरू करें बिजनेस

2019 में चीन ने अमेरिका और रूस से ज्यादा किये मिसाइल परीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment