Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

आध्यात्मिक गुणों के अलावा भी है चंदन के यह औषधीय गुण

आपने कई बार लोगों को माथे पर चंदन का तिलक लगाते हुए देखा होगा। खासकर दक्षिण भारत के लोग चंदन का बड़ा टीका सिर पर लगाते हैं। इसके अलावा पंडित और विद्वान लोग भी चंदन को कपाल पर लगाते हैं। आध्यात्मिक रूप से चंदन को पवित्र माना जाता है। इसीलिए चंदन का तिलक सब लोग लगाते हैं। लेकिन चंदन का इस्तेमाल औषधीय धूप में भी किया जा सकता है। चंदन के बहुत सारे औषधीय गुण हैं। आज हम आपको चंदन के अन्य गुणों के बारे में बताएंगे।

 

Advertisement

चंदन को सिर पर लगाने से सिर दर्द कम हो जाता है। चंदन को सिर पर लगाने से सिर का तापमान कम होता है। चंदन दिमाग की नसों को ठंडा कर सिर दर्द में राहत देता है। इसके अलावा सुंदरता बढ़ाने के लिए भी चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। आज से नहीं सालों से रानियां भी चंदन का इस्तेमाल दाग धब्बे दूर करने के लिए किया करती थी। चंदन का लेप चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर हो जाते हैं और त्वचा कोमल बनती है। अगर आपको बुखार है तो आप सिर पर चंदन लगा सकते हैं ।इससे शरीर का तापमान कम होता है और बुखार कम हो जाता है। जैसे हम बुखार कम करने के लिए नमक वाले पटिया लगाते हैं वैसा ही काम चंदन भी करता है। अगर आपका पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता या फिर पढ़ा हुआ आपको याद नहीं रहता तो सिर माथे पर चंदन लगाने से एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है। चंदन माथे पर लगाने से हमारी एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ा हुआ हमें याद रहता है।

Advertisement

Related posts

ब्लड शुगर कंट्रोल करती है सर्दी में मिलने वाली ये मीठी चीज, दिमाग भी करेगी तेज

गले की खराश को ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं

Nationalist Bharat Bureau

बच्चो की आँखों में काजल लगाने से क्या नुकसान होता है

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment