पटना:बिहार प्रदेश जनता दल (यू०) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ० श्वेता विश्वास ने नव-मनोनीत 51 सदस्यीय (15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव एवं 16 सचिव) प्रदेश कमिटि की सूची जारी की है। सूची के अनुसार अनिता कुशवाहा,उषा पटेल,शोभा देवी,ममता शर्मा,मधु कुमारी,प्रमिला सिंह,बिमला कुमारी,मिनाक्षी हिमांशु,श्रीमती प्रियंका कुमार,उषा सिन्हा,मालती कुशवाहा,सीमा पूर्वे,संजु प्रिया,श्वेता सुमन और रेणुका कुशवाहा को उपाध्यक्ष जबकि शोभा चंद्रवंशी,अनारो देवी,मधु उपाध्याय,संजु कुशवाहा, यास्मिन खातुन,ताराचंद मेहता,सरिता कुशवाहा, स्वर्णलता, सुनीता कुमारी एवम अन्य को महासचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
इस मनोनयन पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए यास्मीन ख़ातून ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत महिला जदयू प्रदेश अध्यक्ष डॉ० श्वेता विश्वास का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे तन मन धन से निभाकर बिहार की सुशाशन की सरकार को मजबूत करूँगी।
दूसरी ओर यास्मीन ख़ातून के महासचिव मनोनीत होने पर उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।