Nationalist Bharat
विविध

सुख समृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर करें ये उपाय

हर व्यक्ति अपने घर में सुख समृद्धि चाहता है। वह अपने घर की जरूरतें पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कभी-कभी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती। बहुत कोशिश करने के बाद भी लोग अपने जीवन में धन और समृद्धि प्राप्त नहीं कर पाते। हमारे देश में वास्तु शास्त्र बहुत समय से चला आ रहा है। वास्तुशास्त्र में घर में सुख समृद्धि के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। अगर आप उन उपायों को फॉलो करते हैं तो अपने घर में पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर कर सकते हैं। आज हम आपके लिए घर के मुख्य द्वार से जुड़े उपाय लेकर आए हैं। इन उपायों को आप जरूर आजमाएं।
घर में सुख समृद्धि के लिए मुख्य द्वार के सामने तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में तुलसी का पौधा मुख्यद्वार के पास लगाने से आपकी पैसों से जुड़ी समस्याएं कम होगी। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग से स्वस्तिक जरूर बनाएं। साथ ही मुख्य द्वार के पास शुभ लाभ भी जरूर लिखें। अगर आपको धन से जुड़ी समस्याएं बार-बार देखने को मिल रही है तो घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का बंदनवार जरूर लगाएं। आप आम के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर के मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र जरूर स्थापित करें। दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Advertisement

Related posts

द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ स्पाइस जेट

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

एलएनएम संस्थान में योग शिविर आयोजित

Leave a Comment