देश की राजधानी दिल्ही में क्राईम काफी हद तक बढ़ चूका है। यहाँ हत्या, बलात्कार, एसिड अटेक जैसी घटनाएँ आए दिन सामने आ रही है।श्रद्धा मर्डर केस हो या, कुछ दिनों पहले हुआ एसिड अटेक, इसी हफ्ते एक पांच साल की बच्ची के साथ भी बलात्कार की घटना सामने आई है। तब अब एक और ऐसी वारदात सामने आई है। ऐसे में देश की राजधानी की क्राइम केपिटल कहना गलत नहीं होगा।
दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में शनिवार को एक महिला के साथ बहस करने पर आपत्ति जताने पर लोगों के एक समूह ने 22 वर्षीय एक युवक को कथित तौर पर चाकू मार दिया। महिला एक ऐसे शख्स की मां थी जिससे उनकी दुश्मनी थी। पुलिस ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, उन्हें फोन आया कि एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है। मौके पर पहुंची एक टीम ने पाया कि गगनदीप नाम के शख्स को सनी और उसके साथियों अली हसन, सुधीर गुप्ता और विक्की अग्रवाल ने चाकू मारा था।