Nationalist Bharat
EntertainmentJOBOtherखेल समाचारटेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

DESK:अपनी एक रिपोर्ट से भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की चूलें हिला देने वाले पूरी दुनिया में तहलका मचा देने वाले अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg)ने एक बार फिर भारत में हड़कंप मचा दिया है। हाल ही में, हिंडनबर्ग ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक नई चेतावनी जारी की है। कंपनी ने कहा है कि “भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है।” हालांकि, हिंडनबर्ग ( Hindenburg) ne इस बड़ी घटना के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इससे बाजार में अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि यह किसी भारतीय कंपनी से संबंधित एक और बड़ा खुलासा हो सकता है।

 

Advertisement

https://x.com/HindenburgRes/status/1822061498845266212

 

Advertisement

बताते चलें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी 2023 में भारतीय कारोबारी गौतम अडानी और उनके अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए थे। उस रिपोर्ट ने भारतीय बाजार में बड़ा हड़कंप मचा दिया था और अडानी ग्रुप(adani group) के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। रिपोर्ट के बाद, अडानी ग्रुप की कुल वैल्यूवेशन 86 अरब डॉलर तक घट गई थी। इस गिरावट ने अडानी को दुनिया के नंबर 2 अरबपति के स्थान से 36वें नंबर पर धकेल दिया था।

 

Advertisement

 

हिंडनबर्ग(Hindenburg) की नई चेतावनी को देखते हुए,बाजार के विशेषज्ञ और निवेशक इस बात की आशंका जता रहे हैं कि हिंडनबर्ग का अगला खुलासा किस भारतीय कंपनी से संबंधित हो सकता है। कंपनी की पिछले खुलासे की पृष्ठभूमि को देखते हुए, यह संभावना जताई जा रही है कि उनका अगला टारगेट कोई बड़ा नाम हो सकता है जो भारतीय बाजार में हड़कंप मचा सकता है।

Advertisement

Related posts

श्रेयस अय्यर बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

Nationalist Bharat Bureau

राकेश टिकैत बोले नगर निकाय चुनाव में धांधली नहीं होने देंगे

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

Leave a Comment