Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान”5 जनवरी से,खोलेंगे मोदी सरकार की पोल

पटना:बिहार प्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह( Dr Akhilesh Prasad Singh) के नेतृत्व में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ 5 जनवरी 2023 से मंदार पर्वत बांका जिला से शुभारंभ होने का फैसला लिया गया है।इससे संबंधित महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई। बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास,बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा,पार्टी प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा,पटना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन यादव समेत प्रदेश के वरिष्ठ काँग्रेसजन एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। रविवार को सदाकत आश्रम में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से संबंधित बैठक में यह निर्णय हुआ।

 

बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर आगामी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बिहार के घर घर तक पहुंचाएगी। नेताओं में अनुशासन और प्रोटोकॉल की हिदायत देते हुए दल के सभी नेताओं को बांका से इस अभियान को 5 जनवरी से शुरुआत और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने मजबूती से अपनी उपस्थिति दिखाने को कहा।यानी बिहार प्रदेश कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब पांच जनवरी से शुरू होगी। पहले यह 28 दिसम्बर से शुरू होनी थी।

प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह का स्वागत करते हुए  पटना महानगर काँग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर बिहार के आमजन तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत प्रदेश में होगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को राज्य से बूथ स्तर तक संचालित होगा जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्तागण पंचायतों से लेकर प्रखंड और बूथ से लेकर जिला एवं राज्यस्तर पर पदयात्रा करेंगे।प्रत्येक घरों पर भारत जोड़ो यात्रा के स्टिकर और कांग्रेस के संदेश प्रसारित किए जाएंगे। साथ ही एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के द्वारा गांवों और शहरों में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बाटेंगे और राहुल गांधी के संदेशों को पत्र के रूप में बाटेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि यह अभियान देश में नजीर के तौर पर साबित हो इसका ख्याल हम एक एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रखना होगा।

Related posts

जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों को मिला टिकट

एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार, महागठबंधन को सत्ता सिर्फ अपने घर के लिए चाहिए :फडणवीस

अशोक चौधरी पर आरोपों ने मचाया सियासी भूचाल, नीतीश पर स्पष्टीकरण का दबाव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment