Nationalist Bharat
राजनीति

किसान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए आशुतोष सिंह

पटना:राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दादा पवार के निर्देश पर और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल की सहमति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार पर्यवेक्षक सच्चिदानंद सिंह ने एक पत्र जारी कर सासाराम निवासी और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता आशुतोष सिंह को प्रदेश किसान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।आशुतोष सिंह सिंह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता के साथ साथ किसान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभायेंगे।

अपनी नियुक्ति पर आशुतोष सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि वह पार्टी के द्वारा दी गई नई जिम्मेदारियां को ईमानदारी के साथ निभाएंगे और पार्टी को बिहार में मजबूत करने का कार्य करेंगे। आशुतोष सिंह को बिहार प्रदेश किसान राष्ट्रवादी पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सासाराम रोहतास समेत पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और सभी लोगों ने आशुतोष सिंह को विभिन्न माध्यमों से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

Related posts

नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास से राजनीती तेज,सस्पेंश बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार : 29 साल में 23 बार बदले मुख्यमंत्री, केवल चार ने पूरे किए 5 साल

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment