Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Rahul Gandhi: संभल नहीं जा सके राहुल-प्रियंका,लौट रहे दिल्ली

Rahul Gandhi: संभल नहीं जा सके राहुल-प्रियंका

Rahul Gandhi:कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार सुबह संभल जाने के लिए निकले थे, लेकिन यूपी सीमा पर उनके काफिले को रोक लिया गया। पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जिसके बाद उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। अब राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली वापस लौट रहे हैं। यूपी बॉर्डर पर रोकने पर राहुल गांधी ने पुलिस से कहा कि वे पांच लोगों को संभल जाने की अनुमति दें, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया।

संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद से संभल में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर मंगलवार को संसद में भी चर्चा हुई थी। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य नेताओं को भी पुलिस ने संभल जाने से रोक लिया था। इसी तरह, सपा के प्रतिनिधिमंडल को भी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में लखनऊ में ही रोक लिया गया था। संभल प्रशासन ने बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा रखी है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इलाके में शांति और सद्भाव बढ़ाने के लिए पीड़ितों से मिलना चाहते थे, और उनके साथ यूपी कांग्रेस प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे।

Rahul Gandhi: संभल नहीं जा सके राहुल-प्रियंका

इससे पहले, संभल के जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि हिंसा के बाद जांच आयोग काम कर रहा है और इस स्थिति में बाहर से किसी नेता का आना शांति व्यवस्था को बाधित कर सकता है। प्रशासन ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अन्य जिलों को भी अलर्ट किया है और नेताओं को संभल जिले की सीमा पर ही रोकने का आदेश दिया है। राहुल और प्रियंका गांधी को संभल जाने से रोकने के लिए पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी थी।

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र का हनन बताते हुए कड़ा विरोध किया है। अजय राय ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला करार दिया। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने संसद में संभल हिंसा का मुद्दा उठाते हुए इसे सोची-समझी साजिश बताया।

गौरतलब है कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद पर हुए सर्वे के बाद इलाके में तनाव फैल गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद को एक मंदिर तोड़कर बनाया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया था। इस घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Related posts

बिहार चुनाव 2025: भागलपुर में RJD-कांग्रेस का सियासी ड्रामा, अजित शर्मा की ‘गुगली’ पर सलाहुद्दीन अहसन बोल्ड आउट — जानिए पूरा मामला

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से पदयात्रा कर जुड़ा पूरा बिहार

Nationalist Bharat Bureau

“72 वर्ष का बूढ़ा प्रधानमंत्री और 22 वर्ष का युवा सेवानिवृत्त बेरोजगार”,जानिए किसने बोला प्रधानमंत्री पर हमला

Leave a Comment