पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “INS Vikrant न सिर्फ भारत की नौसैनिक ताकत का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण भी है।” उन्होंने कहा कि भारत आज रक्षा उत्पादन में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और आने वाले वर्षों में भारतीय नौसेना को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने नौसैनिक अधिकारियों और जवानों से बातचीत की और उनके परिवारों को भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इस बात पर भी बल दिया कि भारत की समुद्री सीमाएं अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि INS Vikrant जैसे जहाज भारत की रणनीतिक शक्ति को और ऊंचाई देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाला भारत केवल उपभोक्ता नहीं बल्कि निर्माता राष्ट्र होगा — “अब भारत किसी पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि दुनिया भारत पर गर्व करेगी।”