Nationalist Bharat
राजनीति

दिल्ली के इन इलाकों से नहीं निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज दिल्ली में दाखिल हो गई है। आज सुबह राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से की। दक्षिण दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में दाखिल हुई।

दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी ने एक बार फिर आरएसएस पर हमला बोला, कहा-आपके दिल में नफरत कब पैदा होती है, जब आपको डर लगता है। जब आपको डर नहीं लगता तो नफरत नहीं पैदा हो सकती और यही आरएसएस के लोग करते हैं। ये डर फैलाते हैं और फिर उस डर को नफरत में बदलते हैं। हम कहते हैं डरो मत और हम मोहब्बत फैलाते हैं।
यह यात्रा सुबह करीब 10.30 बजे आश्रम चौक के पास जय देव आश्रम पहुंचेगी और शाम करीब 4.30 बजे लाल किले पर खत्म होगी। भारत जोड़ो यात्रा के कारण कई रास्तों पर जाम लगने की संभावना है।

Related posts

जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी, हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Nationalist Bharat Bureau

वो भारत के विपरीत परिस्थितियों का पप्पू है

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment