Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं

Chandrayaan 3 Moon Landing:इसरो ने मंज़िल छूटे हुए आज एक नया इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 इतिहास बनाने से बस कुछ कदम दूर है. चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है और ये 23 अगस्त को सेफ लैंडिंग करेगा. इसके दो दिन पहले लैंडर ने चांद की हैरतअंगेज तस्वीरें भेजी हैं.
चंद्रयान-3 ने लैंडिंग से पहले लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (LHDAC) का इस्तेमाल करके इन तस्वीरों को खींचा है. ये तस्वीरें चांद की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर उस जगह की हैं, जहां पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग होने वाली है।

तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर शेयर करते हुए इसरो ने लिखा, ‘ये चांद के सुदूर क्षेत्र की तस्वीरें हैं, जिसे लैंडर के खतरा जांच और बचाव कैमरे (एलएचडीएसी) से खींचा गया है.’ खास कैमरे के बारे में बताते हुए इसरो ने कहा, ‘ये कैमरा (लैंडर) नीचे उतरने के दौरान सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र (बिना बोल्डर या गहरे गड्ढों वाले) का पता लगाने में सहायता करता है. इसे स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, इसरो में विकसित किया गया है.’

Advertisement

Related posts

देश में हाहाकार,प्रधानमंत्री सूटबूट पहनकर विदेश भ्रमण करते रहते हैं: कांग्रेस

आज बिहार पहुंचेंगे राजद सुप्रीमो लालू यादव

कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को सरकार से मिला सुरक्षाकर्मी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment