Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

Rock Salt Benefits: आपके मोटापे को कंट्रोल रखता है सेंधा नमक, जानें और भी कई फायदे

अगर आपको यह कहा जाए कि डाइट में शामिल साधारण नमक की अपेक्षा सेंधा नमक का उपयोग सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। जी हां, सेंधा नमक का सेवन करने से तमाम तरह की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के अनुसार एक व्यक्ति को रोजाना 5 ग्राम से कम नमक का सेवन करना चाहिए।आपको बता दें कि सेंधा नमक में साधारण नमक से ज्यादा मिनरल्स और कंपाउड्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। सेंधा नमक के सेवन से आपको जिंक, आयरन, कैल्शियम और यहां तक कि आयोडीन भी मिल सकता है। तो आइए जान लेते हैं सेंधा नमक के फायदे –

ब्लडप्रेशर करे कंट्रोल-

सेंधा नमक की मदद से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक जैसे रोग का खतरा कम हो जाता है।

पाचन में सुधार –

सेंधा नमक का उपयोग कब्ज, एसिडिटी और सूजन को दूर करने के लिए भी किया जाता है। सेंधा नमक में मौजूद मिनरल्स मल त्याग को तेज करते हैं। यह हमारी आंत में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में हमारी मदद करता है। आप गर्म पानी में 1-2 चुटकी नमक मिला सकते हैं और फिर सोने से पहले पीने के लिए आधा नींबू मिला सकते हैं।

स्ट्रेस करें कम-

सेंधा नमक स्ट्रेस कम कम करता है। इसी के साथ यह सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स का बैलेंस बनाएं रखता है, जो तनाव से लड़ने में मदद करते हैं।

बॉडी पेन में राहत-

सेंधा नमक एक नैचरल पेनकिलर यानी दर्दनिवारक है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने यानी कि शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है। इसके लिए आपको सेंधा नमक का स्नान सप्ताह में दो से तीन बार करना चाहिए। सेंधा नमक की मदद से मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन के साथ जोड़ो के दर्द को भी कम किया जा सकता है।

 

वज़न घटाने के लिए सेंधा नमक-

सबसे पहले एक एयरटाइट जार में 2 बड़े चम्मच सेंधा नमक डालें। अब इस जार को ऊपर तक पानी से भरकर रात भर जार का ढक्कन लगाकर रख दें। सुबह उठकर इस पानी से दो बड़े चम्मच निकालकर अलग गिलास में डाल लें। फिर इसमें आधा कप गुनगुना पानी डालकर मिक्स करें और पिएं। इसे अगर आप खाली पेट पिएंगी तो ज्यादा फायदेमंद होगा। ध्यान रखें कि दिन भर में दो बार से ज्यादा इस पानी का सेवन न करें।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, AQI 335 रिकॉर्ड

सरस मेला:महज चार दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 3 करोड़ पार

Nationalist Bharat Bureau

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

प्रदूषण के खिलाफ जंग, ट्री मैन 9 अगस्त से ‘प्रदूषण भारत छोड़ो’ आंदोलन की करेंगे शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

कौन करेगा विधानसभा चुनाव में एनडीए का नेतृत्व,नीतीश कुमार या ….

Nationalist Bharat Bureau

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

कहानी पैथोलॉजी लैब के ग़लत रिपोर्ट की

Nationalist Bharat Bureau

फुलवारीशरीफ के नोहसा में टीकाकारी के लिए कैंप लगाया गया,150 से ज़्यादा लोगों ने लगवाए टीके

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment