Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

1984 सिख दंगे: कानपुर से 4 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर: शहर में 1984 सिख दंगा मामले की गूंज अब भी चश्मदीदों के कानों में गूंजता है. इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी की गिरफ्तारी घाटमपुर से हुई. जो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, उन सभी की उम्र 60 से 65 साल के बीच है. वहीं, इस मामले को लेकर डीआईजी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि तीन साल पहले गठित एसआईटी ने अब तक 94 आरोपितों की पहचान कर ली थी. हालांकि, उनमें से 22 आरोपी ऐसे हैं, जिनकी मौत हो चुकी है. अभी 70 से अधिक गिरफ्तारी होनी हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर कुल 14 मुकदमों में साक्ष्य मिले थे. इनमें 147 लोगों की गवाहियां दर्ज की गई थीं. वहीं, साल 2018 में अखिल भारतीय दंगा पीड़ित राहत कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद गंभीरता से जांच शुरू हुई. 1984 सिख दंगा मामले में पीड़ित परिवार के लोग तय समय पर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज थे. लोगों का कहना था कि इस दर्दनाक मामले में पुलिस ने ढुलमुल रवैया अपनाया. इसे लेकर कई सिख संगठनों ने शहर में धरना-प्रदर्शन भी किया. हालांकि, बुधवार को चार आरोपियों की गिरफ्तारी होने से सिख दंगा पीड़ितों को काफी हद तक राहत मिली.

 

100 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी

1984 में हुए सिख दंगा मामले में 100 से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. चश्मदीदों के मुताबिक, दंगा कई दिनों तक हुआ था. एसआईटी प्रभारी के मुताबिक, भीड़ ने निरालानगर की एक ऐसी बिल्डिंग पर धावा बोल दिया था, जिसमें 15 से अधिक परिवार के लोग रहते थे. भीड़ ने एक मकान में आग लगा दी थी, जब दंगा हुआ था. तब हत्या, लूट व डकैती समेत अन्य धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए थे. उनमें से 20 मुकदमों को अग्रिम विवेचना के लायक माना गया था और जांच शुरू की गई थी. इसमें से 11 मुकदमों की विवेचना पूरी हो गई. अब मुकदमों के आधार पर गिरफ्तारियां होंगी.

आशा और आशा फैसिलिटेटर की मांगों को लेकर 12 अगस्त को गर्दनीबाग में महाजुटान

Nationalist Bharat Bureau

केंद्र ने जल जीवन मिशन में कार्रवाई पर मांगी रिपोर्ट — दंडित ठेकेदारों और निरीक्षण एजेंसियों की जानकारी राज्यों से तलब

चार दशक से पक्के पुल की आस, जर्जर चचरी पुल पर जिंदगी की जंग

Nationalist Bharat Bureau

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

इंदौर में जहरीला पानी बना मौत का कारण, उजड़ते परिवार

BOI Jobs 2022 :बैंक ऑफ इंडिया में करीब 700 नौकरियां, आवेदन शुरू,15 मई 2022 है अंतिम तारीख

अडानी के शेयर गिरे:LIC में पैसा लगाने वालों को भी ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

सुशासन के अटल विज़न को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी: नितिन नवीन

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ राहत कोष में दिया तीन माह का वेतन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment