Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

रोहिणी आचार्य का पत्रकार पर हमला—मायके जाने के बयान पर बोलीं “आपकी औकात नहीं”

रोहिणी आचार्य ने पत्रकार के बयान पर सोशल मीडिया वीडियो में तीखा हमला बोला।

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और परिवार के बीच चल रही खींचतान के बीच एक नया विवाद सामने आया है। पटना के एक वरिष्ठ पत्रकार द्वारा उनके मायके आने पर सवाल उठाए जाने के बाद रोहिणी आगबबूला हो गईं। रोहिणी ने पांच मिनट का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने पत्रकार के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “आपकी मां को भी शर्म आती होगी, आपके जैसा बेटा हुआ।” उन्होंने सवाल उठाया कि शादीशुदा बेटियां अपने मायके कब और कितने दिनों के लिए आएं—यह कौन तय करेगा?

रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया कि पत्रकार ने उनकी मां राबड़ी देवी का नाम घसीटकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। रोहिणी ने कहा कि वे कभी अपनी मर्जी से मायके नहीं आतीं, और इस बार भी वे तेजस्वी यादव के बुलाने पर पटना पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पत्रकार ने “शादीशुदा बेटियां बार-बार मायके नहीं आतीं” वाला बयान दिया है, उसे सुनकर उनके घर की बहू-बेटियां भी शर्मिंदा होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी जिम्मेदारी आप नहीं ले सकते, मेरा परिवार लेता है—आप नहीं।

रोहिणी ने आगे कहा कि जब पिता लालू यादव को किडनी देने की बात आई, तब बेटा पीछे हट गया और बेटी आगे आई। उन्होंने पत्रकारों और ट्रोलर्स पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग उनकी किडनी पर टिप्पणी करते हैं, वे हिम्मत करें और जरूरतमंद मरीजों को किडनी दान करके दिखाएं। रोहिणी ने लिखा कि यदि किसी को सच में सेवा करनी है, तो गरीबों की मदद करें, न कि बेटियों पर सवाल उठाएं।

पटना में चोरी के दौरान चोर रंगेहाथ पकड़ा, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

हमारे ही सहयोग से बनेगी बिहार में अगली सरकार:कादरी

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

बिहार सरस मेला का शुभारंभ

Nationalist Bharat Bureau

बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड की बैठक स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

बेऊर जेल में तड़के पुलिस की बड़ी छापेमारी

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार, महागठबंधन को सत्ता सिर्फ अपने घर के लिए चाहिए :फडणवीस

Brazilian Soccer Legend Pele Dies at 82: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो संकट: आठवें दिन भी 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Leave a Comment