Nationalist Bharat
खेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर में रविवार को बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का विवाह संपन्न होगा। वर-वधू के परिवारजन और अन्य मेहमान इस शाही आयोजन में शामिल होने के लिए पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं। दो दिवसीय डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन शनिवार से प्रारंभ होगा। यह भव्य शादी उदयसागर झील के बीच स्थित फाइव स्टार होटल राफेल्स में संपन्न होगी। पहले दिन संगीत कार्यक्रम और अन्य प्री-वेडिंग रस्मों का आयोजन होगा। यह वही होटल है जहां भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की शादी हुई थी।

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु 22 दिसंबर को आईटी कंपनी के निदेशक वेंकट दत्त साई के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। इसके बाद 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन का आयोजन होगा। सिंधु ने शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी आमंत्रित किया है। इस समारोह में देश की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इवेंट मैनेजमेंट टीम के अनुसार, कई मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है। सिंधु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी निमंत्रित हस्तियों की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री, फिल्मी सितारे और अन्य दिग्गज शामिल हैं।

शादी में विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। उदयपुर में आज से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। मेहमानों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, किरण रिजिजू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पवन कल्याण सहित कई प्रमुख हस्तियां और फिल्मी सितारे शामिल हैं। साथ ही, क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया है।

इस शाही शादी के लिए होटल में विशेष तैयारियां की गई हैं। समारोहों में राजस्थानी परंपरा की झलक और मेवाड़ी आतिथ्य का अनुभव मिलेगा। मेहमानों का स्वागत मेवाड़ी रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। पीवी सिंधु के पिता पीवी रमण ने बताया कि दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। जनवरी से सिंधु का कार्यक्रम व्यस्त रहने वाला है, इसलिए इस समय को शादी के लिए उपयुक्त माना गया। शादी की योजना एक महीने पहले ही तय की गई थी।

उदयपुर शादियों का लोकप्रिय गंतव्य बन चुका है। साल की शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने भी यहीं अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से शादी की थी। जनवरी में सनी देओल की भांजी निकिता चौधरी और बॉलीवुड सिंगर नितिन मुकेश के बेटे की शादी भी उदयपुर में हुई। इसके अतिरिक्त, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादियां भी इस शहर में चर्चा का विषय रहीं। 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी भी उदयपुर में हुई थी।

बिहार में राजग पूरी तरह मजबूत और एकजुट है:आरसीपी सिंह

कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि, हजारों ने दी अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

गाँव की बनाई बेड़ियाँ तोड़कर प्रिया रानी ने क्रैक किया IAS,दादा बने सहारा

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में फिर जहरीली शराब कांड, सीवान में तीन लोगों की मौत; परिजन बोले- पीकर आए थे

Nationalist Bharat Bureau

क्या होगा नीतीश सरकार का,कुछ देर बाद चलेगा पता

Nationalist Bharat Bureau

अहमद पटेल पर लगाए गए आरोपों को काँग्रेस ने बताया मनगढ़ंत व शरारतपूर्ण

तुष्टिकरण की राजनीति पर अग्रसर भाजपा,क्या हैं मायने

ब्रेन ईटिंग अमीबा: क्या आप ब्रेन ईटिंग अमीबा के बारे में जानते हैं? देखिए कितनी अजीब है ये बीमारी

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर की एरम ज़मां को मिथिला यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री मिली,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पीएम मोदी ने विपक्ष से की सार्थक बहस की अपील

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment