Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand assembly election 2024:RJD का JMM और कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति

Jharkhand assembly election 2024:झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने स्पष्ट किया है कि वह इंडिया गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी। सोमवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में दोनों नेताओं ने सीट बंटवारे को लेकर सहमति बनाई, और जल्द ही सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान होने की संभावना है।

तेजस्वी यादव पिछले तीन दिनों से रांची में थे, जहाँ आरजेडी की चुनावी रणनीति और सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। सोमवार को आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी कि जेएमएम और कांग्रेस की ओर से आरजेडी को 3-4 सीटों का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे आरजेडी ने अस्वीकार कर दिया। मनोज झा ने इसे एकतरफा निर्णय बताते हुए कहा कि आरजेडी 22 सीटों पर मजबूत स्थिति में है और वह 60-62 सीटों पर गठबंधन को मदद कर सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर आरजेडी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिलती हैं, तो पार्टी अन्य विकल्पों पर विचार करेगी। इस संदर्भ में जेएमएम और कांग्रेस को सोमवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया था, जिसे बाद में दोपहर 1:30 बजे तक बढ़ा दिया गया।

हालाँकि, तेजस्वी यादव और मनोज झा की हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद यह तय हुआ कि आरजेडी इस बार भी उतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जितनी सीटों पर उसने 2019 के चुनाव में हिस्सा लिया था। इस निर्णय के साथ यह साफ हो गया कि आरजेडी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने रहकर ही चुनाव लड़ेगी।

Maharashtra Political Crisis:शिवसेना नेता संजय राउत की बागी नेताओं को चेतावनी

पप्पू यादव बाइज़्ज़त बरी, रिहाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

वेतनभोगियों और पेंशनधारियों की हक़मारी पर छलका जदयू नेत्री का दर्द,उठाये कई सवाल

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब सीमा पर लगातार तीसरे दिन बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया

Nationalist Bharat Bureau

सोनपुर मेले में पहुंचने लगे दिल्ली व हरियाणा के चोर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार राज्य पशु मैत्री संघ का गठन,रामबाबू राय अध्यक्ष एवं अमित सिंह प्रदेश सचिव निर्वाचित

Nationalist Bharat Bureau

उपचुनाव के लिए महागठबंधन के चार उम्मीदवारों की घोषणा

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना जारी, कांग्रेस और लेफ्ट का राजभवन मार्च

Nationalist Bharat Bureau

मालदा रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने लालू का प्रस्ताव ठुकराया?

Leave a Comment