Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट में ई-सेवा केंद्र शुरू, अब घर बैठे ले सकेंगे केस की जानकारी, ई-फाइलिंग की मिलेगी सुविधा

MUZAFFARPUR कोर्ट में ई-सेवा केंद्र शुरू हो गया है. अब घर बैठे केस-मुकदमे की जानकारी ले सकेंगे. एप से न्यायिक आदेश, निर्णय की जानकारी, जेल में बंद कैदी से मुलाकात के लिए ई मुलाकात की बुकिंग आदि की सुविधा होगी.

मुजफ्फरपुर में आप घर बैठे अपने केस-मुकदमे की जानकारी ले सकते हैं. कोर्ट कैंपस में ई सेवा केंद्र का ऑनलाइन उद्दघाटन सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एमआर साह ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की उपस्थिति में किया. इस दौरान व्यवहार न्यायालय में बने केंद्र पर जिला जज मनोज कुमार सिंह, प्रिंसिपल जज अली अहमद, एडीजे पुनीत गर्ग, केपी राणा, नोडल पदाधिकारी संदी कुमार सिंह मौजूद थे. इस केंद्र से आप अपने केस की स्थिति, सुनवाई की अगली तिथि, अन्य विवरण व जांच संबधित जानकारी ले सकते हैं. वहीं ई स्टांप व ई भुगतान के लिए कोर्ट के मोबाइल एप को डाउनलोड करना होगा. एप से न्यायिक आदेश, निर्णय की जानकारी, जेल में बंद कैदी से मुलाकात के लिए ई मुलाकात की बुकिंग आदि की सुविधा होगी. इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निशुल्क विधि सेवाओं का लाभ उठाने की जानकारी मिलेगी.

ई-फाइलिंग की भी मिलेगी सुविधा

कोरोना काल में आयी समस्याओं को लेकर ई सेवा केंद्र की शुरुआत की गयी है. यहां पर ई फाइलिंग की सुविधा भी होगी. इस उदेश्य तकनीक के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया का निपटारा करने पर जोर देना है. इसी उदेश्य को ध्यान में रखकर ई-सेवा केंद्रों की स्थापना देशभर में की जा रही है. इसके पहले पटना हाईकोर्ट,

PATNA सिविल कोर्ट और मसौढ़ी पंचायत के लखनौर गांव में ई-सेवा केंद्र की शुरुआत हो चुकी है. इस सेवा केंद्र को हर जिले में शुरूआत करने की भी योजना है.

ब्रिटेन में चार्ल्स-कैमिला की ताजपोशी:80 मिनट चली रस्में,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार बना देश की प्रतिभा का पावर हाउस :सेतु

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का निधन

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर के बिष्णुपुर में पेट्रोल पंप पर बम फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस

राहुल गांधी से ईडी ने शुरू की पूछताछ , देश भर में विरोध प्रदर्शन

अकाली दल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए प्रोचा बंधु

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा में कंगना रनौत का वार — ‘PM मोदी दिल हैक करते हैं, EVM नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी में पुलिस पिकेट्स की स्थापना: अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

आप नेता सत्येंद्र जैन पर बेनामी संपत्ति का झूठा आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता पर लोकायुक्त ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment