Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

देश में हाहाकार,प्रधानमंत्री सूटबूट पहनकर विदेश भ्रमण करते रहते हैं: कांग्रेस

पटना:एन0एस0यू0आई0 कांग्रेसी विचारधारा का स्टार्टअप है, कांग्रेस की राजनीति की नर्सरी। भारत के युवा मस्तिष्क में कांग्रेसी सोंच का बीजारोपण हो इसी ध्येय से पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी ने 1971 में एन0एस0यू0आई0 की स्थापना की। उनकी योजना थी देश में कांग्रेस की विचारधारा और राजनीति के इसके संस्कार से पोषित एक पीढ़ी तैयार करना जो देश और समाज को हर स्तर पर नेतृत्व प्रदान करें। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज सदाकत आश्रम में आयोजित एन0एस0यू0आई0 के कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर ‘जुड़ेगा विद्यार्थी जीतेगा इंडिया’ अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से राजनीति में रहने के कारण मैं समझता हूँ कि नेतृत्व निर्माण के लिए छात्र जीवन में इसका क्या योगदान है। राजनीतिज्ञ के तौर पर भविष्य की बुनियाद छात्र जीवन में ही रखी जाती है। युवा मन में राजनीतिक विचार का आकर्षण जीवन भर प्रेरित करता रहता है।

उन्होंने कहा कि देश में चारो तरफ हाहाकार है और प्रधानमंत्री सूटबूट पहनकर विदेश भ्रमण करते रहते हैं। मोदी सरकार निरंकुश और अहंकारी बन गयी है। बहू-बेटियों की इज्जत सरेआम निलाम हो रही है। मणिपुर जल रहा है, नौजवान बेरोजगार घूम रहा है और महिलायें मँहगाई के बोझ से दबी जा रही हैं। इस अवसर पर हम एन0एस0यू0आई0 को संकल्प दिलाना चाहते हैं कि जबतक मोदी सरकार को उखाड़ नहीं फेकेंगे तबतक हम चैन से नहीं बैठेंगे। डा0 सिंह ने एन0एस0यू0आई0 नेतृत्व को यह भी आस्वस्त किया कि आने वाले विधान सभा चुनाव में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।कार्यक्रम का संचालन एन0एस0यू0आई0 के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने किया।

कार्यक्रम में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉण् मदन मोहन झा, बिहार सरकार के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा, अमित कुमार टुन्ना, लाल बाबू लाल,   कपिलदेव प्रसाद यादव, राज कुमार राजन,  डा0 विनोद यादव, केशर कुमार सिंह, कैशर खाँ,  ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष, ललन यादव, सुन्दर सहनी, शंकर स्वरूप पासवान, शास्वत शेखर, मानषी झा,  शशि भूषण राय, धर्मवीर शुक्ला, प्रशांत ओझा, सूरज यादव, आदित्य राज सिन्टू, विवेक पटेल, रमीज राजा, नितेश कृष्णवंशी इत्यादि शामिल थे।

यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर 3 साल की छूट

संविधान अपनाए जानेे की 75 वीं वर्षगांठ पर माले का संविधान बचाओ मार्च

Nationalist Bharat Bureau

SIR बाधा पर Supreme Court सख्त, EC से कहा—मामले तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं

गूगल मैप्स के लोकेशन ने दिया धोखा, रात भर घने जंगल में फंसा रहा बिहार का परिवार

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए बेलसंड के 3 शिक्षक,लोगों में ख़ुशी का माहौल

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में कांग्रेस समीक्षा बैठक में बवाल, दो उम्मीदवार आमने-सामने

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

उदयपुर घटना पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर समर्थकों में नाराजगी

Nationalist Bharat Bureau

Rajeev Ranjan Resign From BJP : बिहार में भाजपा को झटका, राजीव रंजन ने पार्टी-पद से दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

राजद महिला प्रकोष्ठ का महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में आक्रोश मार्च 21 जनवरी को

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment