Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

मणिपुर के बिष्णुपुर में पेट्रोल पंप पर बम फेंका गया, जांच में जुटी पुलिस

Manipur Bomb Blast News: मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में गुरुवार रात एक पेट्रोल पंप पर बम फेंके जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना मोइरांग थाना क्षेत्र के लेइकाई स्थित एलीदास पेट्रोल पंप पर रात करीब आठ बजे हुई, जब दोपहिया वाहन पर सवार अज्ञात बदमाशों ने अचानक बम फेंक दिया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस धमाके में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

गौरतलब है कि पिछले महीने मणिपुर में पेट्रोल पंप मालिकों ने वसूली और धमकियों से परेशान होकर परिचालन बंद करने की चेतावनी दी थी। मणिपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 22 दिसंबर को आरोप लगाया था कि लगातार बम धमकियों और अवैध वसूली की शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ताजा घटना ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

644 करोड़ की लागत से नव निर्मित विधुत उपकेंद्र राष्ट्र को समर्पित

हॉस्टल में छात्रा की मौत पर तेज प्रताप यादव की बड़ी मांग, CBI जांच के लिए लिखा पत्र

Nationalist Bharat Bureau

प्रांजल सिंह का प्लूरल्स पार्टी से इस्तीफा, पार्टी जॉइन करने के चौथे साल पर लिया फैसला

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश में लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए अंतरिम सरकार बनाई जानी चाहिए : अमेरिका

39 लाख वाली बेवफ़ा पत्नी गिरफ़्तार

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप का तेजस्वी से मेल, लालू परिवार में पिघली बर्फ

बगहा में करोड़ों की योजनाओं का CM ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

Nationalist Bharat Bureau

रजत शर्मा को लोगों ने दिखाया आईना,बताया अपमान, जिल्लत और बेहयाई का प्रतीक

तेजस्वी का 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर का ‘‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’’ स्थगित

Leave a Comment