Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेशी गर्भवती महिला और बेटी को मानवीय आधार पर भारत आने की मंजूरी

Supreme Court of India building front view – court allows pregnant Bangladeshi woman and child to enter India.

सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर बांग्लादेश की एक गर्भवती महिला और उसकी आठ वर्षीय बेटी को भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी है। बताया गया कि महिला सुनाली खातून को कुछ महीने पहले सीमा पार कराकर वापस बांग्लादेश भेज दिया गया था। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने पश्चिम बंगाल सरकार को बच्ची की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने तथा बीरभूम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को गर्भवती महिला को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बेंच ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की उस दलील को रिकॉर्ड पर लिया जिसमें केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि मानवता के आधार पर महिला और उसकी बेटी को भारत आने की मंजूरी दी गई है और दोनों को निगरानी में रखा जाएगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सुनाली और उसकी बेटी को दिल्ली वापस लाया जाएगा, जहां से उन्हें 27 जून को निर्वासित किया गया था।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और संजय हेगड़े ने दलील दी कि सुनाली के पति सहित अन्य लोग भी बांग्लादेश में फंसे हुए हैं, जिन्हें भारत लाने की जरूरत है। वहीं केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि सभी लोगों के भारतीय नागरिक होने के दावे सही नहीं हैं और इस समय केवल मानवीय आधार पर ही महिला और उसकी बेटी को प्रवेश दिया जा रहा है। परिवार का दावा है कि वे पिछले दो दशकों से दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे और 18 जून को पुलिस ने उन्हें बांग्लादेशी होने के संदेह में उठाया था।

छह समुदायों को एसटी दर्जे पर असम कैबिनेट की बड़ी मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

“72 वर्ष का बूढ़ा प्रधानमंत्री और 22 वर्ष का युवा सेवानिवृत्त बेरोजगार”,जानिए किसने बोला प्रधानमंत्री पर हमला

वक्फ संशोधन विधेयक को नीतीश कुमार की पार्टी का फुल समर्थन,ललन सिंह ने कहा…

Nationalist Bharat Bureau

भू माफिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर बेच दी करोड़ों की बेनामी संपत्ति

किशनगंज के सांसद डॉक्टर जावेद आजाद का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Agnipath:प्रदर्शन के दौरान फँसे रेल यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फ़ैसला,700 से ज़्यादा ट्रेनें रद

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निर्दलीय को जिताने की परंपरा बरकार

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपात नंबर 112 का किया लोकार्पण,इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शहीद दिवस पर PM मोदी ने याद किए असम आंदोलन के वीर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का ऐलान, टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

Leave a Comment