Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

विकास सूचकांक में बिहार फिसड्डी,नीतीश बतायें कि प्रगति यात्रा का क्या उद्देश्य है: एजाज अहमद

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से पूछा है कि जब बिहार में 20 सालों में प्रगति के कार्य कहीं दिख नहीं रहे हैं। जहां पुल -पुलिया गिर रहे हैं, भ्रष्टाचार को सदाचार और शिष्टाचार का रूप दे दिया गया है, महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, बिहार में सरकार का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो गया है, शासन और प्रशासन पर से सरकार की पकड़ समाप्त हो गई है, साथ ही महंगाई बढ़ रही है और नीति आयोग की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है की बिहार विकास के सूचकांक के मामले में सबसे फिसड्डी राज है।  चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो सभी मामलों में बिहार पूरी तरह से फिसड्डी है। उसके बाद भी किस प्रगति को दिखाने और देखने के लिए मुख्यमंत्री जी प्रगति यात्रा कर रहे हैं या समझ से परे है। जहां प्रगति नहीं हुई है, वहां पर प्रगति यात्रा  सिर्फ 226 करोड़ जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने का एक तरीका है। और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना चेहरा चमकाने के उद्देश्य को लेकर यात्रा पर निकले हैं।

झारखंड समेत कई राज्यों में होगा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का विस्तार

अदियाला जेल में इमरान से मिलीं बहन उजमा, बोलीं– सेहत ठीक पर मानसिक रूप से परेशान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:कोटे के दो मंत्रियों के लिए दबाव बढ़ाएगी कांग्रेस,बोर्ड-निगमों में कांग्रेस की हिस्सेदारी को भी बनाया जाएगा मुद्दा 

Nationalist Bharat Bureau

डॉलर की मजबूत मांग से रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव

Nationalist Bharat Bureau

अडानी के शेयर गिरे:LIC में पैसा लगाने वालों को भी ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

बिहार राज्य पशु मैत्री संघ का गठन,रामबाबू राय अध्यक्ष एवं अमित सिंह प्रदेश सचिव निर्वाचित

Nationalist Bharat Bureau

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

अमित शाह ने उदयपुर, अमरावती हत्याकांड पर आतंकवाद रोधी एजेंसी प्रमुख से मुलाकात की

Nationalist Bharat Bureau

भवानीपुर में 45 हजार वोटरों के नाम कटे, तृणमूल करेगी घर-घर जांच

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment