Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार कोकिला को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बुधवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से उसे अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास ले जाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पटना एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम और बिहार के कई अन्य नेताओं ने भी शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार 7 नवंबर को किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर को पटना लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी पटना को भी अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को राजकीय सम्मान के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने संदेश में कहा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा एक महान लोक गायिका थीं। उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी और हिंदी में गीत गाए और कई हिंदी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज़ दी। उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया। छठ महापर्व के अवसर पर उनके मधुर गीत बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में गूंजते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है और ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति मिले तथा उनके परिजनों और प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

103 इंस्पेक्टरों को मिली डीएसपी की कुर्सी, सैलरी भी बढ़ेगी

जदयू नेत्री सुहेली मेहता का जदयू से त्यागपत्र, कहा:अब कुंठित लोगों की जमात है जदयू

Nationalist Bharat Bureau

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी?जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार आमंत्रित

राजद से MLC उम्मीदवारों का ऐलान, भाकपा माले प्रत्याशी भी शामिल

सहरसा पुलिस ने 16 लाख की कफ सिरप तस्करी पकड़ी

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लखनदेई नदी की पुरानी धार को पुनर्जीवित करने की योजना का निरीक्षण

प्रशांत किशोर के गांधी मैदान में छात्र सांसद के आयोजन को अनुमति देने से प्रशासन का इंकार

Nationalist Bharat Bureau

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष बने इमाम ग़ज़ाली

छात्र राजद पूर्वी चंपारण से मुस्लिम गायब,MY समीकरण पर सवाल

Mohammad Zubair Gets Bail: मोहम्मद ज़ुबैर को बड़ी राहत, SC ने यूपी में दर्ज केस दिल्ली ट्रांसफर किए,रिहाई के आदेश

Leave a Comment