Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया

राबड़ी देवी ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया

Bihar Vidhan Parishad : मंगलवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने राज्य में स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया। राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बिहार में ‘स्मार्ट घोटाला’ हो रहा है और लोग बिजली बिल के फर्जीवाड़े से परेशान हैं। उनका कहना था कि लाखों उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से एक निजी कंपनी राज्य के लोगों के साथ घोटाला कर रही है। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी नेताओं ने विधान परिषद भवन के बाहर प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटर को बिहार में तुरंत बंद करने की मांग की। राबड़ी देवी ने राज्य सरकार से स्मार्ट मीटर के इंस्टॉलेशन को तत्काल रोकने की अपील की।

वहीं, सदन की कार्यवाही के दौरान MLC शशि यादव ने आशा और आशा फैसिलिटेटर से जुड़े मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 1 लाख महिलाओं को पोशाक के लिए 1,000 रुपये की जगह 2,500 रुपये दिए जाने चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि की बजाय नियमित मानदेय दिया जाए। शशि यादव के इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जवाब देते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता राज्य के स्वास्थ्य सिस्टम की रीढ़ की हड्डी हैं और सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है। हालांकि, मंत्री के इस जवाब से शशि यादव संतुष्ट नहीं दिखीं और उन्होंने इसे केवल “कागजी आश्वासन” करार दिया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 16 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

पुन: नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार,जदयू ने लिया संकल्प,राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

दिल्ली: आज करेंगे पीएम मोदी रोड शो, इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक जाम

cradmin

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

पोस्टर बैनर लगाने से चुनाव नहीं जीता जाता,नितिन गडकरी के बयान से निकलने लगे कई मायने, पीएम मोदी पर निशाना तो नहीं !

18 जून को 100 बरस की हो जाएंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता

मई,जून और जुलाई बिहार की राजनीति और नित्यानंद राय दोनों के लिए महत्वपूर्ण

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर का आरोप: प्रत्याशी की नाम वापसी के पीछे धर्मेंद्र प्रधान का दबाव, सबूत में दिखाई तस्वीरें

Nationalist Bharat Bureau

केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला: “दिल्ली की भाजपा सरकार राजधानी को अव्यवस्था की ओर धकेल रही है”

Nationalist Bharat Bureau

शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पीएम मोदी ने विपक्ष से की सार्थक बहस की अपील

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment