Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी के सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, रेलवे ओवरब्रिज और नई ट्रेनों की मांग रखी

नई दिल्ली:सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में सांसद ने सीतामढ़ी के रेल विकास से जुड़े दो प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

 

सांसद ने सबसे पहले सीतामढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के शीघ्र निर्माण की मांग रखी। लंबे समय से लंबित इस परियोजना के पूरा होने से शहर के यातायात में भारी राहत मिलने की उम्मीद है और रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाला जाम हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा जानकी मंदिर के भव्य नव-निर्माण एवं शिलान्यास के बाद देश-विदेश से बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेल कनेक्टिविटी का था। सांसद ने मंत्री जी से अनुरोध किया कि सीतामढ़ी से देश के प्रमुख महानगरों – जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद आदि – के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू किया जाए ताकि मिथिला की इस पावन नगरी में आने वाले तीर्थयात्रियों को सुगमता से पहुंच सकें।

 

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने लिखा:“आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट करके सीतामढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के शीघ्र निर्माण हेतु और जानकी मंदिर के शिलान्यास के उपरांत लगातार श्रद्धालुओं के आगमन को आसान बनाने के लिए सीतामढ़ी से देश के महत्वपूर्ण महानगरों से नई एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन के लिए वार्ता की।”

 

सीतामढ़ी के नागरिकों ने सांसद के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है और उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में क्षेत्र को रेल सुविधाओं का बड़ा तोहफा मिलेगा।

किशनगंज के सांसद डॉक्टर जावेद आजाद का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

Udaipur Murder:उदयपुर नृशंस हत्या की जांच NIA के हवाले

तीसरी बार गिरा भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल

आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तेजस्वी से पूछिए:तेज प्रताप

Nationalist Bharat Bureau

द प्लूरल्स पार्टी ने बिहार और केंद्र में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर उठाई आवाज

Nationalist Bharat Bureau

सुबह सुबह तेजस्वी यादव ने पेश किया 156 क्राइम बुलेटिन

Nationalist Bharat Bureau

मेरी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद की सड़क बनेगी ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, भाजपा ने रेवंत रेड्डी पर बोला हमला

Nationalist Bharat Bureau

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के बजाये विदेश घूमते हैं तेजस्वी:भाजपा का बड़ा हमला

Leave a Comment