Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ‘सात निश्चय पार्ट-3’ को मिली मंजूरी

Bihar cabinet meeting Nitish Kumar Saat Nischay Part 3 approval

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के महत्वाकांक्षी विकास कार्यक्रम ‘सात निश्चय पार्ट-3’ को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के साथ ही सरकार ने अगले पांच वर्षों में बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का लक्ष्य तय किया है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद रोजगार, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि सात निश्चय-3 का पहला लक्ष्य ‘दोगुना रोजगार-दोगुनी आय’ है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता और आगे 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। वहीं, जाति आधारित गणना में चिन्हित 94 लाख गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

सात निश्चय-3 के तहत उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी विशेष जोर दिया गया है। बिहार को पूर्वी भारत का टेक हब बनाने, 50 लाख करोड़ रुपये के निजी निवेश, बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने, कृषि रोड मैप को गति देने और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विकास की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही नए एक्सप्रेस-वे, सोलर ऊर्जा, एजुकेशन सिटी, फिल्म सिटी और स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण से राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देने का दावा किया गया है।

लोजपा नेता नासिर अहमद उर्फ लाल ने किया एनडीए सरकार में मुसलमानों को वाजिब हक़ मिलने का दावा

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले बिहार मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज़,कई मुद्दों से अवगत कराया

दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, परमाणु ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर आज होगी बड़ी वार्ता

Nationalist Bharat Bureau

UP में बांग्लादेशी–रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई

बिहार:अड़चनो के बावजूद संपन्न हो गया नगर निकाय चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

यूथ आइकॉन निशिकांत सिन्हा ने बनाई जन आशीर्वाद पार्टी

शाहरुख खान की ‘पठान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दीपिका के गाने ‘बेशरम रंग’ में बदलाव के निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने केंद्र से 902 करोड़ की तत्काल राहत की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

पूरे देश में है अघोषित आपातकाल की स्थिति: आप

Leave a Comment