Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गणतंत्र दिवस पर तेजस्वी आवास में लालू का झंडोत्तोलन, तेजस्वी यादव कहां हैं?

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पटना में झंडोत्तोलन किया। सबसे पहले उन्होंने राबड़ी देवी के आवास पर तिरंगा फहराया, इसके बाद पोलो रोड स्थित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान राजद के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, लेकिन तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी ने सियासी हलकों में चर्चा तेज कर दी।

दिलचस्प बात यह रही कि तेजस्वी यादव उस समय पटना में ही मौजूद बताए जा रहे हैं, बावजूद इसके वे न तो राजद कार्यालय में दिखे, न राबड़ी आवास और न ही अपने सरकारी आवास पर। इससे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर गणतंत्र दिवस के दिन नेता प्रतिपक्ष कहां थे। पार्टी के भीतर और बाहर इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में भी तेजस्वी यादव अपने आवास पर झंडोत्तोलन के दौरान मौजूद नहीं थे। उस समय उनकी गैरहाजिरी में उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने झंडा फहराया था। हालांकि अब तेज प्रताप पार्टी और परिवार से निष्कासित हो चुके हैं। ऐसे में इस बार लालू यादव द्वारा झंडोत्तोलन को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

जन सुराज पार्टी के शिवहर जिला युवा अध्यक्ष आसिफ इकबाल की प्रशांत किशोर से मुलाकात

लगातार परीक्षा लीक होने के कारण अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय:एजाज अहमद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले बिहार मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज़,कई मुद्दों से अवगत कराया

Nationalist Bharat Bureau

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी?जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार आमंत्रित

Jharkhand में जीत, बिहार में हार के बाद महाकाल के दरबार चले लालू-तेजस्वी

Nationalist Bharat Bureau

सोफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, चकिया (पूर्वी चंपारण) का वार्षिक प्रोग्राम आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव बाइज़्ज़त बरी, रिहाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

स्मार्ट मीटर के द्वारा सरकार भोली भाली जनता को लूट रही है :मो० अबू तमीम

Nationalist Bharat Bureau

INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान तेज: पहली चरण की नामांकन प्रक्रिया के बीच सहयोगियों में बढ़ी नाराज़गी

Leave a Comment