Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सरकार बनने पर दो हजार मासिक मिलेगा वृद्धा पेंशन, प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे, प्रशान्त किशोर का ऐलान

पटना। जनसूराज के द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को अपनी पार्टी लॉन्च करने का ऐलान करने वाले चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उनके दल की सरकार बनेगी तो 15 साल से कम के बच्चो की पूरी पढ़ाई का खर्च जिसमें उनकी किताबें से लेकर विद्यालय के कपड़े सब कुछ बिहार के बच्चो के लिए मुफ्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही यह व्यवस्था केवल सरकारी स्कूलों में ही नहीं बल्कि सभी प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगी। प्राइवेट स्कूल में भी 15 वर्ष तक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार देगी, ऐसी व्यवस्था हम करेंगे। इस तरह की व्यवस्था पूरे देश के किसी भी राज्य में अभी तक नहीं है।

 

 

प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि नीतीश सरकार पढ़ाई के नाम पर हर वर्ष 50 हज़ार करोड़ खर्च कर रही है, पर आप ही बताइए की उन 50 हज़ार करोड़ से क्या 50 बच्चे भी पढ़े हैं? लेकिन हमारा यह संकल्प है की हम इन्हीं 50 हज़ार करोड़ को सही तरीके से खर्च करके आपके बच्चो को अच्छी गुणवत्ता की पढ़ाई कराएंगे ताकि 15 वर्ष के बाद वह सरकार और व्यवस्था पर बोझ नहीं बने।

 

 

साथ ही साथ जनसूराज के कर्ता धर्ता प्रशांत किशोर ने वृद्ध पेंशन को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. बिहार के गाँवो में अकेले जीवन व्यापन कर रहे हमारे बुजुर्गो लेकर कहा कि जन सुराज अगले वर्ष के अंत से यह सुनिश्चित करेगा की हर महिला-पुरुष, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें कम से कम हर महीने 2000 रुपए की पेंशन मिले। मौजूदा वृद्धा पेंशन की राशि को लेकर नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रूपए देकर क्या वह आप पर कोई एहसान कर रहे है? इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रूपए में अपना जीवन व्यापन करना नामुमकिन है.

भाजपा का ‘एक करोड़ जनता अभियान’ शुरू, बिहार चुनाव 2025 से पहले हर घर तक पहुँचाने की रणनीति तैयार

Land For Job Scam: लालू-तेजस्वी और तेज प्रताप को राहत, एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

आयकर विभाग का एक्शन, CM सोरेन के निजी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी

GST मामले पर अपनी ही सरकार पर बरसे वरुण गांधी,लोगों ने भी मोदी सरकार की लगाई क्लास

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को राहत, बोले नेता– राजनीतिक प्रतिशोध की कहानी

Nationalist Bharat Bureau

छात्र नेता शाश्वत शेखर की पटना विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाक़ात,छात्रों की समस्याओं के निराकरण की मांग

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार पर भड़की राबड़ी देवी,बताया नकारा, निकम्मी और निर्लज्ज

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: भागलपुर में RJD-कांग्रेस का सियासी ड्रामा, अजित शर्मा की ‘गुगली’ पर सलाहुद्दीन अहसन बोल्ड आउट — जानिए पूरा मामला

अखिलेश यादव के बयान पर सियासी बवाल, CM योगी बोले – ‘राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा

Leave a Comment