Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

‘अग्निपथ’ को लेकर हरियाणा में बवाल, पुलिस पर किया पथराव, 3 गाड़ियां भी फूंकी

नई दिल्ली:Agnipath Scheme:केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ हरियाणा में युवाओं का बवाल शुरू हो गया है। हरियाणा के पलवल में योजना के विरोध में युवाओं ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस के साथ युवाओं की भिडंत हो गई। नेशनल हाईवे पर रेस्ट हाउस के सामने युवाओं ने पुलिस की 4 गाड़ियों को तोड़ दिया और 3 में आग लगा दी। पुलिस पर जबरदस्त पथराव किया गया। पुलिस ने हालात को कंट्रोल में लाने के लिए आंसू गैस छोड़ी और हवाई फायरिंग की। यहां हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।

डीसी ऑफिस पर पथराव

पलवल में अग्निपथ योजना को लेकर युवा बहुत उग्र हैं। चार गाड़ियों में आग लगाने के बाद अब युवाओं ने डीसी के आवास पर थी पथराव शुरू कर दिया है। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस मौके से चली गई है। पलवल में पुलिस की 3 गाड़ियों को तोड़कर आग के हवाले किया। डीसी रैजिडेंस पर जबरदस्त पथराव किया गया है। पुलिस और डीसी रैजिडेंस के कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई है। युवा अभी भी उग्र रूप में है और जमकर पथराव कर रहे हैं। पुलिस की गाड़ियों में लगी आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी युवाओं के प्रदर्शन को उग्र होता देख लौट गई है।

रेस्ट हाउस के पास बवाल

युवा अभी उग्र हैं और सड़क पर जमकर पथराव किया जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक सवारी गाड़ियों में तोड़ फोड़ की गई है। उग्र युवाओं ने मीडिया सेंटर पर भी पत्थर बाजी कर शीशे तोड़ दिए हैं। नेशनल हाईवे पर पुराने कोर्ट के सामने रेस्ट हाउस के पास युवाओं का उग्र प्रदर्शन चल रहा है। डीएसपी यशपाल खटाना सहित आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी चोटिल हो चुके हैं।

क्या है अग्निपथ योजना

सेना में युवाओं की भर्ती के उद्देश्य केंद्र सरकार की तरफ से अग्निपथ योजना लाई गई है। इसके जरिए सेना में हर साल करीब 45 हजार युवाओं को चार साल के नौकरी मिलेगी। नौकरी पाने वाले युवाओं की उम्र 17.5 साल से लेकर 21 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं नौकरी के चार साल पूरे पर इनकी कार्यकुशला और दक्षता के आधार में इनमें से 25 फीसदी युवाओं स्थायी काडर में भर्ती किया जाएगा और बाकी को सेना से रिटायर कर दिया जाएगा।

BANGLADESH: ढाका में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के आवास में लगाई आग

EVM पर जनता का भरोसा, राहुल गांधी को BJP ने बताया करारा तमाचा

JDU विधायक की बहू का कमरे में संदेहास्पद स्थिति में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

अमीर ए शरीअत सैयद मोहम्मद वली रहमानी सुपुर्द ए ख़ाक, नमाज़ जनाज़ा में हज़ारों लोगों की शिरकत

यशवंत सिन्हा का TMC से इस्तीफ़ा, हो सकते हैं विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार

BPSC का पेपर लीक,देखें वीडियो

श्रद्धा कपूर के भाई को मिली जमानत रेव पार्टी में ड्रग्स लेने पर हुए थे ग्रिफ्तार

NEET Controversy:जांच के नाम पर सैकड़ों लड़कियों की उतरवाई गयी ब्रा और अंडरगारमेंट्स,रिपोर्ट दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

बकाया 14 हजार,बिल भेजा 6 करोड़

Nationalist Bharat Bureau

PMCH नर्सों की हड़ताल की चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment