Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Agnipath scheme protest: अग्निपथ स्कीम पर बिहार से गुरुग्राम तक बवाल,आग के हवाले बिहार,छात्रों का उग्र प्रदर्शन, रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध

नई दिल्ली/पटना:Agnipath Scheme: सेना में भर्ती के लिए लाई गई ‘अग्निपथ स्कीम’ का विरोध तेज हो गया है. राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम युवा भी इसका विरोध जता रहे हैं. खासकर बिहार में बवाल बढ़ता जा रहा है. इसके अलावा गुरुग्राम में भी आज प्रदर्शन हुआ है. आज बिहार के जहानाबाद, बक्सर में छात्रों ने बवाल किया है. वहां छात्रों ने सड़कों को जाम किया और आगजनी भी हुई. छात्रों ने जहानाबाद में NH-83 और NH-110 जाम कर आगजनी की।अग्निपथ को लेकर आज सुबह से ही बिहार में संग्राम जारी है आक्रोशित छात्रों ने भभुआ स्टेशन पर खड़ी इन्टरसिटी एक्सप्रेस में आग लगा दिया है वही आरा स्टेशन में छात्रों ने जमकर तोड़ फोड़ किया है।वही जहानाबाद ,बक्सर , आरा , नावादा ,सिवान ,छपरा सहित बिहार के कई हिस्सों से खबर आ रही है कि आक्रोशित छात्र एनएच और रेलवे ट्रेक को जाम कर दिया है इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प होने कि भी खबर आ रही है। छात्रों के उग्र प्रदर्शन के कारण मध्य बिहार के अधिकांश इलाकों में सड़क और रेल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है ।

इस बीच पटना प्रशासन ने बिहार के अलग अलग हिस्सों से तोड़फोड़ की खबर आने के बाद पूरे शहर में अर्लट घोषित कर दिया है कोचिंग और विश्वविधायल वाले इलाके में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा जा रहा है।सीवान में  अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र रेल सेवा को भी किया प्रभावित ।छात्रों ने  जेपी चौक,स्टेशन मोड़ और सिवान स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है । हाथ में बांस का बल्ला लेकर और जगह जगह आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्रों के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया जा रहा है ।

बक्सर में सेना बहाली नियमों के बदलाव को लेकर भड़के छात्र बक्सर में आज दूसरे दिन भी आंदोलन जारी , बक्सर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर युवा कर रहे है नारेबाजी , ट्रेन रूट को ही आंदोलन स्थल बना विरोध कर रहें है छात्र, बड़ी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी के जवान समेत स्थानीय थाने की पुलिस टीम पहुँची आक्रोशित छात्रों के सामने प्रशासन ने खड़े किये हाथ पटना मुगलसराय रेल खंड पर रेल सेवा हुआ प्रभावित .बक्सर , चौसा , डुमरांव , रघुनाथपुर स्टेशनों के समीप रेलवे ट्रैक जाम , अप और डाउन लाइन पर दर्जनों ट्रेने है खड़ी ,छपरामें छात्रों ने कानून को लिया अपने हाथ और आगजनी के कारण पूरे शहर में अफरातफरी दुकान बंद करके भाग रहे हैं दुकानदार।सड़क पर छात्र ही छात्र नजर आ रहे हैं ।

कैमूर में आक्रोशित छात्रों ने भभुआ रोड स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को किया जाम प्रशासन छात्रों का गुस्सा देख रेलवे परिसर से बाहर निकले ।आरा में रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम कर रहे छात्र हुए उग्र  रेलवे स्टेशन पर किया जमकर तोड़फोड़ छात्रों का आक्रोश देख स्टेशन से बाहर निकले पुलिस जवान।नवादा में छात्रों का बबाल, सेना में बहाली के नए नियम के खिलाफ सड़को पर उतरे छात्र।जहानाबाद में रेलवे ट्रेक को छात्रों ने किया जाम स्टेशन परिसर मेंं हंगामा जारी है,भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेनों में तोड़फोड़ जारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में छात्रों ने लगायी आग। मुंगेर में सेनाओं में युवाओं की अनुबंध आधारित भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की ओर से लांच की गई ‘अग्निपथ योजना’ का  विरोध होना शुरू हो गया है। मुंगेर , बांका और सफियाबाद में युवाओं ने एनएच 80 को जाम कर दिया है ।

क्या है अग्निपथ स्कीम?

भारतीय सेना में पहली बार ऐसी कोई स्कीम लॉन्च की गई है, जिसमें शॉर्ट टर्म के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी. इस योजना के तहत हर साल करीब 40-45 हजार युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा. ये युवा साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के बीच के होंगे.

-ये भर्तियां मेरिट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएंगी.
-इन चार वर्षों में सैनिकों को 6 महीने की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाएगी.
-30-40 हजार मासिक वेतन के साथ अन्य लाभ भी दिए जाएंगे.
-पहले साल में 30 हजार, दूसरे साल में 33 हजार, तीसरे साल में 36500 और चौथे साल में 40 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा.
-चार साल पूरे होने के बाद इन सभी अग्निवीरों की सेवा समाप्त हो जाएगी और फिर नई भर्तियां की जाएंगी.
-सेवा समाप्त होने वाले 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी काडर में भर्ती किया जाएगा.

कानपुर में पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने किए 26 वार

Nationalist Bharat Bureau

कफ सिरप कांड के बाद सख्त हुई सरकार — दवा कंपनियों को उत्पादन संयंत्र अपग्रेड करने का निर्देश, गुणवत्ता मानकों पर सख्त निगरानी

जदयू ने बुलाई अल्पसंख्यक नेताओं की बड़ी बैठक, सीएम नीतीश भी रहेंगे मौजूद

Nationalist Bharat Bureau

Bengal Bandh:मामले ने तूल पकड़ लिया,छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार

अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर मामला: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र की जमानत रद

12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, परमाणु ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर आज होगी बड़ी वार्ता

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा में ई-सिगरेट विवाद, स्पीकर ने जांच के आदेश दिए

Nationalist Bharat Bureau

अणुशक्ति नगर :स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की हार, सना मलिक की जीत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment