Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अणुशक्ति नगर :स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद की हार, सना मलिक की जीत

Anushakti Nagar Election Results 2024:महाराष्ट्र के अणुशक्ति नगर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें एक्टर स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को हार का सामना करना पड़ा है। फहाद अहमद ने एनसीपी (शरद पवार) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एनसीपी (अजित पवार) की प्रत्याशी सना मलिक ने उन्हें 3,378 वोटों से हराया। सना मलिक को 49,341 वोट मिले, जबकि फहाद अहमद को 45,963 वोट मिले। तीसरे स्थान पर मनसे के प्रत्याशी आचार्य नवीन विद्याधर रहे, जिन्होंने 28,362 वोट हासिल किए।

फहाद अहमद ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाए और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “16वें राउंड के बाद और सभी राउंड में लगातार बढ़त बनाने के बावजूद, 99% चार्ज हो चुकी EVM मशीनें खोली गईं और भाजपा समर्थित एनसीपी उम्मीदवार अजित पवार को बढ़त मिल गई। चुनाव आयोग से यह रैंक में हेराफेरी का मामला है। हम 16वें, 17वें, 18वें और 19वें राउंड की फिर से गिनती की मांग करते हैं।”

वहीं, फहाद की हार पर स्वरा भास्कर ने भी एक्स पर पोस्ट किया और सवाल उठाया, “पूरा दिन वोटिंग होने के बावजूद, EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है? चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। जैसे ही अणुशक्ति नगर में 99% चार्ज मशीनें खोली गईं, भाजपा समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे, आखिर ऐसा कैसे हुआ?”

इस उपचुनाव के परिणाम के बीच महाराष्ट्र में महायुति की वापसी हो रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत का जश्न मनाते हुए विक्ट्री साइन दिखाया। वाशिम शहर में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में दिखाने वाले पोस्टर भी देखे गए।

यूपी में SIR की अवधि बढ़ सकती है, 2.7 करोड़ फॉर्म जमा नहीं लौटे

Nationalist Bharat Bureau

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जल्द बनेंगे दादा,तेजस्वी यादव पापा

भाजपा के लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

बेंगलुरु में छाया बिहार का रंग, CM सम्राट ने किया बिहार महोत्सव का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

डॉलर की मजबूत मांग से रुपये में सीमित उतार-चढ़ाव

Nationalist Bharat Bureau

मोहम्मद रफी का संगीत में योगदान अद्वितीय

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: राकेश टिकैत ने बक्सर में दी ट्रैक्टर रैली करने की धमकी 

cradmin

पटना में 24 दिसंबर को आयोजित होगा ‘हमारे अटल’ राज्यस्तरीय कार्यक्रम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव: दो चरणों में मतदान 6 व 11 नवंबर को, नतीजे आएंगे 14 नवंबर को

आयरन और स्टील उद्योग विभाग धरती को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा:आरसीपी सिंह

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment