Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सोनाक्षी सिन्हा को पटना में घुसने नहीं देंगे,लगा पोस्टर,मचा बवाल

पटना:तृणमूल सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री बालीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को जहीर इकबाल के साथ शादी कर ली। दोनों ने 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज किया। वहीं राजधानी पटना की सड़कों पर शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद जहीर इकबाल को चेतावनी के बैनर लगाया गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के खिलाफ पटना के चौराहे पर ङ्क्षहदू शिव भवानी सेना ने ये पोस्टर लगाए हैं। बैनर के माध्यम से शत्रुघ्न सिन्हा को धमकी दी गई है। कहा गया है कि सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देंगे। सन आफ ङ्क्षहदू के नाम से अपनी पहचान बताने वाले ङ्क्षहदू शिव भवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार ङ्क्षसह उर्फ रुद्र ने यह बैनर लगाया है। बैनर में लिखा गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर पुनर्विचार करें नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल लें। यह महजबी साजिश और अवैध धर्मांतरण है। इससे लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा।

 

लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र ने लगाया पोस्टर

हिंदु शिव भवानी की ओर से पोस्टर लगाने वाले ने अपना नाम लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र बताया है. लिखा है कि वह हिंदू शिव भवानी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है. पोस्टर पर आगे लिखा गया है, “सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिव भवानी सेना बिहार में घुसने नहीं देगी.”

 

 

‘मोहब्बत के नाम पर मजहबी साजिश’

पोस्टर पर लिखा गया है कि हिंदू धर्म को कमजोर और नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोनाक्षी सिन्हा की शादी मोहब्बत के नाम पर मजहबी साजिश और अवैध धर्मांतरण है. इससे लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश की जा रही है.

 

बता दें कि फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने शादी कर ली है. शादी के बाद इस कपल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में स्टार स्टडेड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की. परिवार के साथ करीबी मित्रों और कई बड़े एवं खास लोग शादी के गवाह बने. सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान खान, रेखा, तब्बू, काजोल से लेकर बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की. अब इस शादी को लेकर पटना में विरोध वाला पोस्टर लग गया है.

पंचायती राज का सम्बन्ध सत्ता के प्रजातान्त्रिक विकेन्द्रीकरण से है:ज्ञान रंजन

पूर्णिया एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली इंडिगो फ्लाइट, छठ पर घर लौटने का सपना हुआ सच

दिल्ली में राशन कार्ड के नियम बदले, लाखों परिवारों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का कहर, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में कायम

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा एम्स के मामले पर तेजस्वी यादव ने लिखी केंद्र को चिट्ठी

बीएमसी चुनाव: शुरुआती दो घंटों में 6.98 प्रतिशत वोटिंग

सीतामढ़ी जिले में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं,सभी तटबंध सुरक्षित,प्रशासन का दावा

सीतामढ़ी की बाजपट्टी से चुनावी मैदान में उतरेंगे रामेश्वर कुमार महतो, RLM ने दिया विधानसभा टिकट

दिल्ली में बिहार बीजेपी की बैठक ,6 महीने का टारगेट सेट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment