Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी जिले में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं,सभी तटबंध सुरक्षित,प्रशासन का दावा

सीतामढ़ी:जिला प्रशासन का आम लोगों से अपील कि अफवाहों पर ध्यान न दें। बाढ़ से संबंधित अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत की जाएगी कठोर कार्रवाई।जिले में वर्तमान में बाढ़ की कोई स्थिति नही है। जिला प्रशासन एवं तकनीकी विभागों द्वारा लगातार नदियों के जलस्तर एवं विभिन्न तटबन्धों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। सभी तटबंध सुरक्षित हैं कहीं किसी भी तरह की खतरे की कोई बात नहीं है सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर या तो घट रहा है या स्थिर है। इससे संबंधित दैनिक प्रतिवेदन नियमित रूप से पोस्ट की जा रही है।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार जिला स्थित विभिन्न नदियों के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर आज 3 बजे तक का जल स्तर की प्रवृत्ति घटने की है या फिर स्थिर है।ढ़ेग बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और घट रहा है।सोनाखान बागमती नदी खतरे के निशान से नीचे, जलस्तर घट रहा है।डूबाधार बागमती नदी खतरे के निशान से नीचे जलस्तर घट रहा है।चंदौली बागमती नदी खतरे के निशान से नीचे जलस्तर घट रहा है।कटौझा बागमती नदी खतरे के निशान से थोड़ा ऊपर परन्तु जलस्तर घट रहा है।सोनबरसा झिम नदी खतरे के निशान से नीचे जलस्तर स्थिर है।सुंदरपुर अधवारा नदी खतरे के निशान से नीचे जलस्तर घट रहा है।पुपरी अधवारा नदी खतरे के निशान से नीचे जलस्तर घट रहा है।गोआवाडी लालबेकिया नदी खतरे के निशान से नीचे, नदी का जलस्तर स्थिर है।

उपरोक्त वर्णित स्थलों में कहीं भी जलस्तर वृद्धि की प्रवृत्ति नहीं है।अतः आपदा प्रबंधन द्वारा आज शाम 3 बजे तक के रिपोर्ट के अनुसार सभी नदियों के लगभग महत्वपूर्ण चिन्हित स्थलों पर जलस्तर घट रहा हैं।कहीं भी जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति नहीं है। लगभग सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

अतः जिले में वर्तमान में कहीं भी बाढ़ की स्थिति नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की जाती है कि अफवाहों से बचें,अफवाहों पर ध्यान न दें।ऐसे अफवाहों से विधि व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की प्रबल संभावना रहती है। यदि ऐसा होता है तो ऐसे तत्वो, संस्थानों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

BJP को रिकॉर्ड चंदा, कांग्रेस समेत कई दलों की आय घटी

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand Election Results :JMM की बल्ले-बल्ले,आदिवासियों ने BJP को एक बार फिर नकारा

Nationalist Bharat Bureau

टिकट में देरी के कारण हज यात्री उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

Bihar: 1.14 लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा,सीएम नीतीश कुमार ने कहा शपथ लीजिए कि बच्चों को खूब पढ़ाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

भारत में कुछ बड़ा होने वाला है,Hindenburg Research की चेतावनी से मचा हड़कंप

पूर्व सांसद लवली आनंद ने थामा लालटेन

Nationalist Bharat Bureau

मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों की भूख हड़ताल जारी, नियमितीकरण और वेतन भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Bypoll :चारो विधानसभा क्षेत्रों के में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित:राजद

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी ने जो वादा किया था वह करके दिखाया, पहले सिर्फ गरीबी हटाओं का नारा लगता था:CM योगी

Leave a Comment