Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अनंतनाग में हिज्बुल कमांडर निसार खांडे ढेर, मुठभेड़ में सेना के 3 जवान समेत एक जख्मी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक खुंखार आतंकी को मार गिराया है। इस आतंकी का नाम निसार खांडे  बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान तीन सैनिक और नागरिक भी घायल हुए हैं। तो वहीं मारे गए आतंकी के पास से सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।

श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक खुंखार आतंकी को मार गिराया है। इस आतंकी का नाम निसार खांडे  बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान तीन सैनिक और नागरिक भी घायल हुए हैं। तो वहीं मारे गए आतंकी के पास से सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं।
सुरक्षाबलों ने ऐसे की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के रिशीपोरा इलाके में हुई है। मारा गया आतंकी निसार खांडे हिजबुल मुजाहिदीन का बताया जा रहा है। आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। इसी दौरान आतंकियों की तरफ से पहले फायरिंग की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया।
हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी ढेर
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन का आतंकवादी कमांडर एचएम निसार खांडे मारा गया है। तो वहीं शुरुआती गोलीबारी के दौरान सेना के तीन जवान और एक नागरिक गोली लगने से घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
AK-47 समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद
मारे गए आतंकी के पास एक एके-47 राइफल, गोला-बारूद समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुआ है। सुरक्षाबल के जवान उसके बैकग्राउंड का पता लगा रहे हैं। इस घटना से पहले आतंकियों ने बेगुनाह गैर-कश्मीरी मुसलमानों को अपना निशाना बनाया था। शोपियां जिले के अगलार जैनापोरा इलाके में आतंकियों ने हैंड ग्रेनेड से किए गए हमले में 2 गैर-कश्मीरी मजदूर जख्मी हुए थे।
टारगेट किलिंग से जम्मू-कश्मीर में दहशत!
इससे पहले जम्मू-कश्मीर  में आतंकियों ने राजस्व विभाग में कार्यरत राहुल भट्ट, शिक्षक राजबाला और बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार हो रही टारगेट किलिंग से जम्मू-कश्मीर में फिलहाल दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस और सुरक्षाबल के जवान आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं।

धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग निर्धारित स्थल,दूसरी जगह प्रदर्शन करने पर होगी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

अग्निपथ को लेकर जारी आंदोलन बिहार के 30 जिला मुख्यालय होते हुए अब छोटे छोटे कस्बों में पहुंच गया

सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

चिराग पासवान का तंज — “पिता सांसद, बेटा विधायक… फिर भी विकास शून्य!” सिमरी बख्तियारपुर की सभा में बरसे महबूब कैसर और युसूफ सलाउद्दीन पर

चार दशक से पक्के पुल की आस, जर्जर चचरी पुल पर जिंदगी की जंग

Nationalist Bharat Bureau

वर्षा का पानी का संचयन समय की जरुरत है : ज्ञान रंजन

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में रो पड़े पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

Nationalist Bharat Bureau

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Nationalist Bharat Bureau

ऋतु जायसवाल का राजद के नाम संदेश

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ट्वीट करने पर फ़िल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पर FIR

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment