Nationalist Bharat
नौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशिक्षा

BPSC Protest:राजयपाल से मिले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

Patna:बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सुबह बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई को तलब किया। इसके बाद, आयोग के अध्यक्ष राजभवन पहुंचे, जहां उनकी राज्यपाल से मुलाकात हुई। इस दौरान राज्यपाल ने पूरे मामले की जानकारी ली और परीक्षा से संबंधित मुद्दों पर फीडबैक प्राप्त किया।

राज्यपाल ने अध्यक्ष से बीपीएससी परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी और अभ्यर्थियों की मांगों को स्पष्ट करने को कहा था। अध्यक्ष ने राज्यपाल को इन सभी बिंदुओं पर जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह बैठक करीब 15 मिनट तक चली।

मुलाकात के बाद, आयोग के अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों के किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। उनके पास एक दस्तावेज़ मौजूद था, लेकिन उन्होंने परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी साझा नहीं की। अब इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर सभी की नजरें हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी राज्यपाल से मुलाकात की थी। उन्होंने बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों को राज्यपाल के सामने रखा। इसके बाद ही राज्यपाल ने बीपीएससी अध्यक्ष को राजभवन बुलाया था। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर आगे क्या निर्णय लिया जाता है।

मंत्रियों पर लगते भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर भाजपा-जदयू चुप क्यों: दीपंकर भट्टाचार्य

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई के आदेश दिये,बन सकती हैं प्रधानमंत्री

अरावली पहाड़ियों के लिए मोदी सरकार का ‘डेथ वारंट—सोनिया गांधी

जदयू के अधिकांश सांसद राजनीतिक रूप से नपुंसक,आरसीपी सिंह की क़रीबी नेत्री डॉक्टर रिंकू कुमारी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की सीमा के अंतिम स्कूल में पहुंचे ACS एस. सिद्धार्थ, बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाया भोजन

क्षेत्रीय दल की संकुचित विचारधारा देश के विकास में बाधक

बिहार से काँग्रेस के इकलौते सांसद काँग्रेस के नव चिंतन शिविर के वक्ताओं की लिस्ट से गायब

गाजीपुर में गरजे मुख्यमंत्री योगी, विपक्ष को लिया आड़े हाथों पर

cradmin

4 बार UPSC फेल, 7 साल तक बना फर्जी IAS, जमीन विवाद में खुला राज

Punjab Politics: BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की बढ़ी मुश्किल!अब मोहाली कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment