Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन: पटना में बवाल, प्रशांत किशोर का छात्रों से टकराव

70वीं बीपीएससी पीटी (70th BPSC Pre Exam) रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई के बाद जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे, जहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उनका कड़ा विरोध किया। सामने आए वीडियो में प्रशांत किशोर और छात्रों के बीच तीखी बहस देखी गई। छात्र उनके खिलाफ “प्रशांत किशोर गो बैक” के नारे लगा रहे थे।

प्रशांत किशोर की छात्रों से बातचीत में माहौल और तनावपूर्ण हो गया, जब उन्होंने एक छात्र से नाम पूछा और कहा, “तुम्हारा नाम क्या है? जरूरत से ज्यादा होशियार बनते हो?” इस पर छात्र ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्या आप हमें डरा रहे हैं?” छात्रों का आरोप था कि प्रशांत किशोर आंदोलन को हाइजैक करने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी वजह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इस दौरान प्रशांत किशोर के सहयोगियों और छात्रों के बीच भी गर्मागर्मी हुई। एक छात्र ने प्रशांत किशोर पर धमकाने का आरोप लगाते हुए अपना नाम बताया। वहीं, वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में छात्र प्रशांत किशोर पर तंज कसते दिखे, कहते हुए कि “आपने हमें पिटवा दिया।”

रविवार को सीएम आवास का घेराव करने निकले छात्रों पर गांधी मैदान के पास पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। प्रदर्शन में शामिल छात्रों का आरोप है कि प्रशांत किशोर के भड़काने की वजह से स्थिति बिगड़ी। इसके बाद प्रशांत किशोर पर आंदोलन भड़काने और छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज करवाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

इस बीच, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी प्रशांत किशोर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे गर्दनीबाग धरनास्थल पर छात्रों के साथ उलझते दिख रहे हैं। वीडियो में जब प्रशांत किशोर ने छात्रों को कंबल मांगने की बात याद दिलाई, तो छात्र भड़क गए और उनका विरोध तेज हो गया।

उत्तराखंड में महिला नर्स का रेप और मर्डर, यूपी के रामपुर से मिली लाश,आरोपी गिरफ्तार

BJP ने चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए गुजरात के 6 सांसदों को लगाई फटकार

cradmin

पीएम मोदी बोले— पुलिसिंग को मॉडर्न बनाना समय की मांग

Nationalist Bharat Bureau

पंकज चौधरी होंगे यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, आज दोपहर आधिकारिक ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

पटना की सड़कों पर काँग्रेस का संग्राम,राहुल सोनिया को फंसाने का आरोप

Death Threat to RJD MLA: आरजेडी विधायक को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand Chunav: ‘एक हैं तो सेफ हैं’ पर लालू यादव का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन का पोता बड़ा होकर दिखता है हैंडसम हंक, लेटेस्ट लुक देख कर पहचानना हुआ मुश्किल अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम 1998 में आई थी.

Nationalist Bharat Bureau

स्वयं सहायता समूह की हजारों महिलाओं का विधानसभा मार्च,माले विधायक भी हुए शामिल

121 आईटीआई कर्मियों का मार्च 22 से बकाये वेतन का भुगतान तत्काल करने की मांग

Leave a Comment