Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बेऊर जेल में तड़के पुलिस की बड़ी छापेमारी

Beur Jail Patna Police Raid Security Check Operation

पटना के अति संवेदनशील बेऊर केंद्रीय कारा में शनिवार तड़के पुलिस ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुए इस सर्च ऑपरेशन में सिटी एसपी पूर्वी, सिटी एसपी मध्य और एडीएम सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सभी वार्डों की कड़ी तलाशी ली गई और सुरक्षा कारणों से किसी भी बाहरी व्यक्ति को जेल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

यह छापेमारी हाल के दिनों में पटना और आसपास के जिलों में हुई हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों की जांच से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कई आपराधिक घटनाओं के तार बेऊर जेल के अंदर से जुड़े होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इसी आधार पर राज्य में नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद जेलों में लगातार औचक निरीक्षण और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

फिलहाल बेऊर जेल में बंद मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के वार्ड सहित पूरे परिसर की गहन जांच की गई। हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी पूरी होने के बाद बरामदगी और आगे की कार्रवाई की जानकारी साझा की जाएगी।

BJP-Congress: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘छोटा पोपट

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में नए साल के पहले दिन ही तापमान में भारी गिरावट

पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

हाज़ीपुर वार्ड नं 09 के वार्ड पार्षद के लिए नादिया एरम ने दाख़िल किया नामांकन,वार्ड की चौतरफ़ा तरक़्क़ी का दिलाया भरोसा

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग भी केजरीवाल सरकार की मुस्लिम दुश्मनी का शिकार

पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ का एकदिवसीय राज्य सम्मेलन संपन्न

स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग, आई तकनीकी खराबी

अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा: मिशन 2025 की रणनीति पर मंथन, भाजपा में नई ऊर्जा भरने की तैयारी

फुलवारीशरीफ में नलों से आ रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया

मोदी ने जय जवान, जय किसान नारे में जय विज्ञान, जय अनुसंधान जोड़ा

Leave a Comment