Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

योगी सरकार के मंत्री के इस्तीफे की ख़बर!दो और मंत्री भी…

Yogi Adityanath Minister Dinesh Khatik Resignation Report: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आरही है।उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा दिए जाने की सूचना सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले में कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि मंत्री ब्रजेश पाठक और जितिन प्रसाद भी नाराज चल रहे हैं।ख़बरों के अनुसार उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मंत्रियों की नाराजगी की सूचना सामने आ रही है। यूपी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) लगातार नाराज चल रहे हैं। जलशक्ति राज्य मंत्री काम आवंटित नहीं होने के कारण नाराज बताए जा रहे हैं। उनके एकाएक दिल्ली जाने की चर्चा है। मंगलवार से ही उनकी नाराजगी यूपी की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ था।बताते चलें कि मंगलवार को योगी मंत्रिमंडल की बैठक में भी वे शामिल नहीं हुए थे। इस मसले को बुधवार की सुबह अफवाह उड़ी कि दिनेश खटीक ने इस्तीफा दे दिया। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो वे न तो हस्तिपुर स्थित अपने घर पर पाए गए।न ही लखनऊ स्थित आवास पर ही वे मौजूद रहे। उनका मोबाइल भी बंद पाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि वे दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। उनके अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद की नाराजगी की भी खबरें सामने आ रही हैं।दावा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय, दिनेश खटीक से संपर्क करने की कोशिश में था, हालांकि उस वक्त उनका फोन नंबर ऑफ बता रहा था.  दिनेश खटीक, राज्य के हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग में राज्य मंत्री भी हैं.

यह है नाराजगी की वजह!
दिनेश खटीक, योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी राज्य मंत्री थे. इस बार उन्हें कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ जलशक्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली थी. सूत्रों के मुताबिक दिनेश खटीक इस बात से भी नाराज हैं कि विभाग के अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे थे. समाचार लिखे जाने तक उनके इस्तीफे की पुष्टि नहीं की गई थी.

अपने पदकों को गंगा में प्रवाहित करेगी महिला पहलवान

Nationalist Bharat Bureau

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने की तीसरी शादी

Nationalist Bharat Bureau

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

शहीद दिवस पर PM मोदी ने याद किए असम आंदोलन के वीर

Nationalist Bharat Bureau

पटना समेत बिहार,झारखंड,बंगाल में महसूस हुए भूकंप के झटके

Bihar:अब जहानाबाद में गायब हुए तीन पुल

जदयू नेत्री सुहेली मेहता का जदयू से त्यागपत्र, कहा:अब कुंठित लोगों की जमात है जदयू

Nationalist Bharat Bureau

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

करोना वायरस से डरने की ज़रूरत नहीं,अफवाहों से बचें:मोदी

पटना में अवैध तरीके से सड़क–नाला निर्माण पर ग्रामीणों ने रोका काम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment