Nationalist Bharat
crimeदुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

प्रयागराज फौजी हत्या मामला: ओवरटेक विवाद में हमला, पुलिस की कार्रवाई और आरोपी गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना के जवान विवेक सिंह की एक सड़क विवाद में दर्दनाक हत्या हो गई। करछना क्षेत्र के धरवारा गांव के पास ओवरटेक को लेकर स्कॉर्पियो सवार युवकों से कहासुनी हुई और इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की रॉड से विवेक के सिर पर हमला कर दिया। दिल्ली में तैनात विवेक छुट्टी पर अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने घर आए थे और दोस्त को छोड़कर लौटते समय वारदात का शिकार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नैनी चाका निवासी राजकमल पांडेय शामिल है, जो मिर्जापुर पुलिस लाइन की रेडियो शाखा में एएसआई के पद पर तैनात है। पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि टाटा पंच कार ओवरटेक के लिए पास नहीं दे रही थी, जिससे विवाद बढ़ा और हाथापाई हो गई। जबकि फौजी के पिता का आरोप है कि उनके बेटे पर जानबूझकर रॉड से हमला किया गया।

सेना के जवान की मौत की खबर से इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। विवेक दो भाइयों में छोटे थे और अपने पीछे पत्नी प्रतिभा और तीन वर्षीय बेटे वेदांत को छोड़ गए हैं। पिता उमाकांत सिंह सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक शव गांव लाया जाएगा।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बड़ा हादसा तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Nationalist Bharat Bureau

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, नूपुर शर्मा से अहंकार की बू आती है, पूरे देश से माफी मांगे

50 रुपये बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

अखिलेश ने केंद्र को घेरा:कहा जो देश की सेवा करना चाहेगा कभी अग्निवीर नहीं बनेगा

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार का फैसला – शराबबंदी कानून नहीं हटेगा, मंत्री ने साफ किया प्लान

Nationalist Bharat Bureau

पहली परीक्षा में ही बैकफुट पर PK! 4 में से दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बदले

दरभंगा इंटर छात्रों से भरी स्कॉर्पियो तालाब म गिरी

सुपौल में गल्ला व्यवसायी को अपराधियों ने मारी चार गोलियाँ, इलाके में दहशत

Nationalist Bharat Bureau

फडणवीस-शिंदे बैठक के बाद महायुति में सुलह, मुंबई-ठाणे समेत सभी निगम चुनाव साथ लड़ेंगे

Leave a Comment