Nationalist Bharat
Bihar Election 2025राजनीति

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

बिहार विधानसभा में प्रेम कुमार को स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार का अभिवादन।

बिहार विधानसभा के 18वें सत्र के दूसरे दिन प्रेम कुमार को सर्वसम्मति से नया स्पीकर चुना गया। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण ने बचे हुए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू कराई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रस्ताव और विजय चौधरी द्वारा अनुमोदन के बाद प्रेम कुमार को निर्विरोध स्पीकर घोषित किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम समेत तमाम नेताओं ने नए स्पीकर का स्वागत किया।

हार के बाद पहली बार सदन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी प्रेम कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “हमारी ओर से, लालू प्रसाद यादव जी की ओर से और महागठबंधन के सभी साथियों की ओर से आपको हार्दिक शुभकामनाएं। आप जिस ज्ञान, मोक्ष और भगवान बुद्ध की धरती से आते हैं, उस भूमि को हम नमन करते हैं।” तेजस्वी यादव ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रेम कुमार निष्पक्ष रूप से सदन का संचालन करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं में विपक्ष भी सरकार का अभिन्न अंग होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष का काम सत्ता पक्ष को आईना दिखाना है और सदन की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्पीकर सत्ता और विपक्ष दोनों को समान सम्मान देंगे और किसी को निराश नहीं करेंगे। महागठबंधन के नेता ने यह भी कहा कि विपक्ष भी सदन के सुचारू संचालन में पूरा सहयोग देगा।

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, कहा – “बिहार चुनाव में एक पैसा भी नहीं भेजा”

पटना हाईकोर्ट ने श्वेता सुमन और राकेश सिंह की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की, फैसला 3 नवंबर को

Nationalist Bharat Bureau

क्या सम्राट चौधरी की उप मुख्यमंत्री की कुर्सी जाएगी? ‘अपशकुनी’ बंगले ने बढ़ाई चिंता

गहलोत को लाल डायरी के मुद्दे पर इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में आना चाहिए-शाह

छत्तीसगढ़ में भाजपा नहीं ईडी और सीबीआई हमारे खिलाफ चुनाव लड़ेगी: बघेल

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर ज़ोरदार हमला,‘सरकार चला रहे अधिकारी’

प्रशांत किशोर ने परिवारवाद को लेकर जारी किया आंकड़ा,लालू-रामविलास के साथ सम्राट चौधरी को भी लपेटा

Nationalist Bharat Bureau

नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग

Nationalist Bharat Bureau

सासाराम में सीएम योगी की गरज – बिहार को पुराने दिनों में लौटने न दें, महागठबंधन पर बोला हमला

Leave a Comment