Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चोरी के दौरान चोर रंगेहाथ पकड़ा, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

पटना इंद्रपुरी चोरी मामला: भीड़ द्वारा पकड़ा गया चोर और पुलिस कार्रवाई।

पुत्र थाना क्षेत्र के मकान संख्या-43 में देर रात चार चोर घुसे, लेकिन संयोगवश घर लौटे मालिकों ने एक चोर को रंगेहाथ दबोच लिया। बाकी तीन चोर छत फांदकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार बहन की शादी के सिलसिले में आरा गया हुआ था और घर बंद था।

मकान मालिक अमित कुमार सिंह रात करीब 2:30 बजे अपने परिजनों के साथ अचानक पटना लौटे तो दरवाजा खुला देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। घर के अंदर उन्होंने तलाश की और एक चोर को पकड़ लिया। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और पकड़े गए चोर को थप्पड़ मारने के बाद डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को सौंप दिया। अमित के अनुसार, फरार चोरों में से एक डायमंड रिंग और शादी के कपड़ों से भरा बैग लेकर भाग गया।

गिरफ्तार चोर ने पूछताछ में बताया कि उसे उसके परिचितों ने रुपये का लालच देकर चोरी के लिए बुलाया था। पुलिस फरार चोरों की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। मामले में चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए टीम तैनात की गई है और इलाके में रात के गश्त को भी बढ़ाया गया है।

कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि, हजारों ने दी अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

CA का फाइनल रिजल्ट जारी, देश को मिले 11500 नए CA, हैरंब व ऋषभ बने टॉपर

Nationalist Bharat Bureau

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

उदयपुर – कन्हैया लाल के पुत्रो को नोकरी देगी राजस्थान सरकार

सीतामढ़ी में पुलिस पिकेट्स की स्थापना: अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

Nationalist Bharat Bureau

बिहारी कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष से मिले मोदी और चंद्रवंशी

Nationalist Bharat Bureau

मोदी ने की कैंसर का उपचार की सुविधा की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

Leave a Comment