Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

BOI Jobs 2022 :बैंक ऑफ इंडिया में करीब 700 नौकरियां, आवेदन शुरू,15 मई 2022 है अंतिम तारीख

नई दिल्ली:अपनी पढ़ाई पूरी करके नौकरी की राह देख रहे दो जवानों के लिए बैंक ऑफ इंडिया में बंपर नौकरी का अवसर मिल रहा है। बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है जिसमें पढ़े लिखे लोगों को मौका मिल सकता है और वह अपनी जिंदगी संवार सकते हैं। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार क्रेडिट मैनेजर सहित कुल पदों की संख्या 696 है जिन पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए विस्तृत जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर कर सकते हैं।इन सभी रिक्तियों के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया 26 अप्रैल 2022 से शुरू हो चुकी है। नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि 10 मई 2022 निर्धारित की गई है।

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2022:योग्यता

बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा निकाली गई भर्तियों की योग्यता आयु सीमा और दूसरी सभी जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है जहां विजिट करके नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर इन भर्तियों के ताल्लुक से सभी तरह की जानकारी वेबसाइट पर ही अपडेट कर रखी है। अगर आप भी खुद को इस नौकरी के लिए उपयुक्त मानते हैं तो जल्द ही बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर इन पदों पर होने वाली नियुक्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ले और बैंक के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अवलोकन करके जितना जल्द हो सके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2022:चयन प्रक्रिया

2022 में होने वाली बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन या फिर पर्सनल इंटरव्यू के द्वारा होगा। या आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगा या फिर बैंक के द्वारा अंतिम समय पर लिए गए निर्णयों के द्वारा इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार अंग्रेजी भाषा के अलावा अन्य सभी प्रश्न 2 भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध कराए जाएंगे।

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2022  डिटेल 

अर्थशास्त्री: 2 पद
स्टैटिक्स : 2 पद
रिस्क मैनेजर: 2 पद
क्रेडिट एनालिस्ट: 53 पद
क्रेडिट ऑफिसर-484 पद
टेक अप्रैसल-9 पद
आईटी ऑफिसर – डाटा सेंटर: 42 पद
मैनेजर आईटी-21 पद
सीनियर मैनेजर आईटी- 23 पद
मैनेजर आईटी (डेटा सेंटर)-6 पद
सीनियर मैनेजर आईटी (डेटा सेंटर)- 6 पद
सीनियर मैनेजर (नेटवर्क सिक्योरिटी)-5 पद
सीनियर मैनेजर (नेटवर्क रूटिंग और स्विचिंग स्पेशलिस्ट)- 10 पद
मैनेजर (एंड पॉइंट सिक्योरिटी)- 3 पद
मैनेजर (डेटा सेंटर) – सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर सोलारिस/यूनिक्स: 6 पद
मैनेजर (डेटा सेंटर) – सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर विंडोज: 3 पद
मैनेजर (डेटा सेंटर) – क्लाउड वर्चुअलाइजेशन: 3 पद
मैनेजर (डेटा सेंटर) – स्टोरेज और बैकअप टेक्नोलॉजी: 3 पद
मैनेजर (डेटा सेंटर – एसडीएन-सिस्को एसीआई पर नेटवर्क वर्चुअलाइजेशन): 4 पद
मैनेजर (डेटाबेस विशेषज्ञ)-5 पद
मैनेजर (टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट)-2 पद
मैनेजर (एप्लीकेशन आर्किटेक्ट)- 2 पद

आवेदन शुल्क- 850 रुपये

बैंक ऑफ इंडिया के बारे में

बैंक ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी: Bank of India) भारत का एक प्रमुख व्यावसायिक बैंक है। इसका मुख्यालय मुंबई में है।बैंक ऑफ़ इंडिया भारत के अग्रणी बैंकों में से एक है और 29 विदेशी शाखाओं को मिलाकर इसकी कुल 4,293 शाखायें हैं। इन शाखाओं के 50 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से नियंत्रित कर रहे हैं[1]। शाखाओं की अधिकतम संख्या  मुंबई  फिर  अहमदाबाद और पुणे में हैं[2]। बैंक ऑफ़ इंडिया भारत में स्विफ्ट (SWIFT: सोसायटी फॉर वर्ल्ड वाईड इन्टर बैंक फिनैन्शियल टेलिक्म्युनिकेशन) का एक संस्थापक सदस्य है। बैंक ने 7 सितंबर 2006 को अपने प्रचालन के पहले सौ साल पूरे कर लिए हैं।शुरूआत में इसका मुंबई में एक ही कार्यालय था, इसकी चुकता पूंजी रु. 50 लाख थी और इसमें 50 कर्मचारी थे। प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए बैंक ने तीव्र विकास किया है और बैंक ने एक शक्तिशाली संस्थान के रूप में उभरकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सुदृढ़ मौजूदगी दर्ज की है। बैंक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्याप्त परिचालन कर रहा है। कारोबार मात्रा में बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अपनी अहम स्थिति बना रखी है।विशेष शाखा सहित भारत के सभी राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों में बैंक की 4828 शाखाएं है। इन शाखाओं का नियंत्रण 50 आंचलिक कार्यालयों द्वारा किया जाता है। विदेशों में बैंक की 56 शाखाएं/कार्यालय तथा 5 अनुषंगियां तथा 1 संयुक्त उद्यम है।बैंक ने 1997 में अपनी पहली पब्लिक इश्यू जारी की और फरवरी, 2008 में क्वालिफाइड इंश्टीट्यूशन्स प्लेस्मेनट का पालन किया। यथा 30.09.2009 शेयरधारकों की कुल संख्या 2,15,790 है।दृढ़ता से समझदारी और सावधानी की नीति को अपनाते हुए बैंक, विभिन्न नवोन्मेषी सेवाएं और सिस्टम आरंभ करने में सबसे आगे रहा है। पारंपारिक मूल्यों और नीतियों तथा आधुनिकतम संरचना के सफल मिश्रण से कारोबार किया जा रहा है। बैंक ऑफ़ इंडिया राष्ट्रीयकृत बैंकों में पहला ऐसा बैंक है जिसने 1989 में मुंबई शहर की महालक्ष्मी शाखा को पूर्णतया कम्प्यूटरीकृत किया और एटीएम सुविधा स्थापित की। बैंक भारत में स्विफ्ट का संस्थापक सदस्य बना। 1982 में ऋण संविभाग के मूल्यांकन/रेटिंग के लिए हेल्थ कोड प्रणाली की शुरुआत की गई।
वर्तमान में 5 महाद्वीपों में फैले 22 विदेशी देशों में – 56 कार्यालय जिसमें 5 अनुषंगियां, 5 प्रतिनिधि कार्यालय तथा 1 संयुक्त उद्यम शामिल है – टोकयो, सिंगापुर, हांगकांग, लंदन, जर्सी, पेरिस तथा न्यूयार्क जैसे प्रमुख बैंकिंग और वित्तीय केन्द्रों में बैंक की उपस्थिति है।

बैंक ऑफ इंडिया का इतिहास
बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना मुंबई के प्रतिष्ठित व्यवसायियों के एक समूह द्वारा 7 सितंबर, 1906 में की गई थी। यह बैंक जुलाई, 1969 तक निजी स्वामित्व में था और 13 अन्य बैंकों के साथ इसका राष्ट्रीकरण किया गया था।

अपने पदकों को गंगा में प्रवाहित करेगी महिला पहलवान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार को मिले 4 महिला और 1 पुरुष सहित पांच IPS

Nationalist Bharat Bureau

अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों के लिए बड़ी राहत: अब ‘स्टेटस’ बदलवाने या प्रवास अवधि बढ़वाने पर नहीं लगेगा शुल्क

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

सरकार बनने पर दो हजार मासिक मिलेगा वृद्धा पेंशन, प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे, प्रशान्त किशोर का ऐलान

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस ने बिहार के सभी जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में जीत,पटना में जश्न,कार्यकर्ताओं ने बाँटे लड्डू

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment