Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

तेजस्वी यादव का हेलीकॉप्टर बरबीघा में लैंडिंग अनुमति न मिलने पर हवा में चक्कर लगाते हुए, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। इसी बीच बरबीघा में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। तेजस्वी कांग्रेस प्रत्याशी त्रिशुलधारी सिंह के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने उनके हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। नतीजतन, तेजस्वी यादव का हेलीकॉप्टर हवा में चक्कर लगाता रहा और अंततः उन्हें बिना कार्यक्रम किए ही लौटना पड़ा।

इस घटना के बाद बरबीघा में सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस प्रत्याशी त्रिशुलधारी सिंह और महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन पर साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी थी, हेलिपैड भी बनाया गया था, फिर भी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकार की चुनावी चाल बताते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह हाईजैक हो चुका है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस अन्याय का जवाब वोट से दें। तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग रोकने की घटना से चुनावी माहौल और भी गरमाने की उम्मीद है।

National Herald Case: सोनिया व राहुल गांधी को ED का नोटिस, 8 जून को होगी पूछताछ

NEET PG स्थगित होना नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण:राहुल

धक्का मार गाड़ी के सहारे नीतीश कुमार की सिक्योरिटी

मई,जून और जुलाई बिहार की राजनीति और नित्यानंद राय दोनों के लिए महत्वपूर्ण

Nationalist Bharat Bureau

महिलाओं को न्याय देने के मामले में केंद्र की मोदी सरकार विफल,जरूरी कदम उठाए: सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी अभ्यर्थियों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तेजस्वी चुप नहीं बैठेंगे:राजद

Nationalist Bharat Bureau

‘पापा कहते हैं’ की एक्ट्रेस बॉलीवुड को अलविदा कहकर बनी गूगल इंडिया की इंडस्ट्री हेड

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: शीतलहर से आज मिलेगी राहत, बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान 

cradmin

मोकामा में जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की हत्या, चुनावी रंजिश में मचा हड़कंप — अनंत सिंह और सूरजभान के बीच बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

समस्तीपुर में PM मोदी का RJD पर वार — “जब सबके पास मोबाइल की लाइट है, तो लालटेन की क्या जरूरत?”

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment