Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

चैनपुर विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की

पटना:आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह जी के समक्ष चैनपुर विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी एवं माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी के विचारों, नीतियों एवं सिद्धांतों के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी के रोजगार उन्नमुख विकास नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद कैमूर देवलाल पासवान के नेतृत्व में होसिला तिवारी, मंगल तिवारी, राजेश्वर सिंह, सुरेन्द्र चन्द्रवंशी, जीतेन्द्र पासवान, शिव गौड़, निरंजन पासवान, अनुपम यादव, हरिहर पासवान सहित दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की जिसका स्वागत अवनीश पाण्डेय एवं जनार्दन उपाध्यक्ष ने किया।

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने राजद का टोपी तथा लालू प्रसाद जी के संसदीय जीवन पर आधारित गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर सम्मानित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में लगातार खेत खलिहान में कार्य करने वाले लोग राष्ट्रीय जनता दल के प्रति अपना विश्वास और समर्थन दे रहे हैं। राजद की पहचान रही है गरीबों, शोषितों, वंचितों को हक और अधिकार देने तथा उनके साथ होने वाले जुल्म के खिलाफ खड़े होकर न्याय दिलाने की रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो0 कामरान, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रमोद कुमार सिन्हा मौजूद थे।

पूर्णियाँ के नियाज अहमद एवं सुदीप राय बनें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक, पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों सूची की जारी।

भारत-रूस सहयोग नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी ने किया छात्रों-खिलाड़ियों के आदान-प्रदान का ऐलान

पीएमसीएच जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के सवाल पर महबूब आलम ने सीएम से टेलीफोनिक वार्त्ता की

वक्फ संशोधन विधेयक पर नीतीश कुमार की डैमेज कंट्रोल की कोशिश,प्रेस विज्ञप्ति जारी करके….

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

Nationalist Bharat Bureau

बेंगलुरु में छाया बिहार का रंग, CM सम्राट ने किया बिहार महोत्सव का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

Bank Privatisation: SBI के इलावा सभी सरकारी बैंकों के निजीकरण की सलाह

हराम के पैसों से दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है लालू राबड़ी का परिवार, संजय जायसवाल का वार

Nationalist Bharat Bureau

केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला: “दिल्ली की भाजपा सरकार राजधानी को अव्यवस्था की ओर धकेल रही है”

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment