Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र और बिहार विधानसभा के विधायक चेतन आनंद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। चेतन आनंद भले ही विधायक हों, लेकिन उन्हें मंत्री एन्क्लेव का आलिशान बंगला आवंटित किया गया है। इस बंगले में बुधवार को गृह प्रवेश के मौके पर आनंद मोहन का पूरा परिवार मौजूद था।

गौरतलब है कि आरजेडी का साथ छोड़ने के बाद, जब बिहार सरकार के विश्वास मत के दौरान तेजस्वी यादव ने अपनी योजना को लागू करने की कोशिश की थी, तब चेतन आनंद ने उनका साथ छोड़कर नीतीश कुमार की सरकार का समर्थन किया था। उनके इस कदम के कारण ही तेजस्वी यादव की योजना को विफल किया जा सका और नीतीश सरकार संकट से बाहर आई।

चेतन आनंद और उनके समर्थक मानते हैं कि नीतीश सरकार को बचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, और अब उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री का बंगला तो दे दिया है, और अब उनके समर्थक उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिल जाएगा। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा लंबे समय से चल रही है, और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इसे जल्द ही लागू किया जा सकता है।

आनंद मोहन बिहार के राजपूत समाज के एक प्रमुख नेता हैं, और उनकी अहमियत को देखते हुए ही उन्हें जेल से रिहा किया गया। लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने एनडीए के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी भूमिका और भी अहम मानी जा रही है। विशेष रूप से, नीतीश कुमार की सरकार को विश्वास मत के दौरान बचाने में आनंद मोहन की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने अपने बेटे विधायक चेतन आनंद को आगे करके तेजस्वी यादव की सरकार गिराने की योजना को नाकाम कर दिया था।

अतिपिछड़ा समाज का दर्पण है चिराग पासवान:लोजपा-(रा)

Nationalist Bharat Bureau

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में होगा 38 हज़ार करोड़ का निवेश, 50 हज़ार से ज्यादा लोगो को मिलेगा रोजगार

cradmin

Microsoft का सर्वर ठप: दुनिया भर में विमान, बैंकिंग और रेल सेवाएं बाधित, मची अफरा-तफरी

पुरानी पेंशन योजना लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान

Nationalist Bharat Bureau

बाबा बागेश्वर को भाया बिहार, आगे भी होगा कार्यक्र

अब मैथिली में भी पढ़ सकेंगे भारत का संविधान,राष्ट्रपति ने किया विमोचन

Nationalist Bharat Bureau

रोजाना क्यों पीना चाहिए करेले का पानी? फायदे जानकर यह कड़वी चीज भी अच्छी लगेगी

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार का फैसला – शराबबंदी कानून नहीं हटेगा, मंत्री ने साफ किया प्लान

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher News :1.14 लाख नियोजित शिक्षक आज बन जाएंगे विशिष्ट शिक्षक, CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment