Nationalist Bharat
राजनीति

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐपवा का जिला सम्मेलन सपन्न,साधना अध्यक्ष व शनिचरी चुनी गई सचिव

ऐपवा की राज्य सचिव शशि यादव का सरकार पर हमला, कहा:मोदी- नीतीश राज में महिलाओं के अधिकारों को छीना जा रहा हैं,देश की महिलाएं तानाशाही सत्ता से कदम-कदम पर लोहा लें रही हैं

 

दरभंगा:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसियेशन(ऐपवा) का 6ठा दरभंगा जिला सम्मेलन कमली देवी सभागार जानकी देवी मंच पोलो मैदान में आयोजित किया गया। सम्मेलन की विधिवत शुरुआत पूर्व से ऐपवा की वरिष्ठ नेत्री रानी शर्मा झण्डात्तोलन किया। और महिलाओं ने महिला आंदोलन के तमाम शहीदों को दो मिनट का मौन श्रद्धांजिल दिया गया। शहीद बेदी पर ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव, जिला सम्मेलन के पर्यवेक्षक प्रमिला राय सहित तमाम नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया।सम्मेलन की अध्यक्षता साधना शर्मा, रशीदा खातून, रानी सिंह, सविता देवी, कुमारी नीलम की पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया। सम्मेलन का उदघाटन करते हुए ऐपवा के राज्य सचिव शशि यादव ने कहा कि मोदी राज में महिलाओं के आजादी- अधिकार पर लगातार हमले किया जा रहें हैं। देश में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के नारा देनेवाली मोदी सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं। बच्चियों- महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहें हैं और सत्ता-सरकार सरंक्षण आंदोलन में शामिल के होने पर भाजपा-संघ परिवार सवाल खड़े कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज बिहार में कोरोना काल मे सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह ग्रुप से कर्ज लेकर परेशान है। लेकिन सरकार स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को कर्ज माफ करने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी के सवाल पर गांव-गांव में एकजुट होकर आंदोलन को तेज किया जाएगा।उन्होंने कहा आज सरकार बिहार में शराब माफियाओं को बचा रही है। और दलित-गरीबो महिलाओं पर करवाई कर रही है। जिसे हमारी संगठन बर्दास्त नही करेगी और इसके खिलाफ पूरा बिहार में आवाज को बुलंद किया जाएगा।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि आज दरभांगा में महिलाओं के हरेक सवाल पर ऐपवा ने आवाज बुलंद की हैं। उन्होंने कहा कि आज ऐपवा का विस्तार दरभंगा जिला के गांवों में हुआ है। और जिला के महिला उत्पीरण के खिलाफ उठने वाली आवाज ऐपवा बनी है।इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक प्रमिला राय में कहा कि आज महिलाओं की एकता बनाकर ही हम अपनी आवाज को बुलंद कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज संगठन को गांव-गांव में बनाने की जरूरत है।सम्मेलन के अवसर पर जिला सचिव शनिचरी देवी के द्वारा काम-काज का रिपोर्ट पेश किया गया। जिसके बाद सर्व सम्मति से रिपोर्ट को पेश किया गया।सम्मेलन के अवसर पर छात्रा स्वेता कुमारी, सबा रौशनी ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत की।सम्मलेन के अंत मे जिला पर्वेक्षक के देख में 35 जिला परिषद व 15 सदस्यीय कार्यकारणी का गठन किया गया। सम्मेलन में सर्व सम्मति से साधना शर्मा को जिला अध्यक्ष व शनिचरी देवी को जिला सचिव चुना गया। वही उपाध्यक्ष के रूप रानी सिंह, चान मुनि देवी, सह सचिव के रूप में रसीदा खातून, प्रमिला देवी को चुनी गई। वही कार्यकारणी सदस्य के रूप में कौशर आरा, सबिता देवी, नीलम देवी, शान्तरा देवी, जानकी देवी, नगीना देवी, अनिता देवी, रानी शर्मा, ज्योत्स्ना को चुना गया। वही सम्मेलन से 12 मार्च को देश मे बढ़ते महगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैशला लिया गया। वही इस अवसर पर आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, जिला सचिव विशाल माझी, कार्यकारी जिला सचिव मयंक कुमार यादव, इनौस नेता केशरी कुमार यादव, भाकपा(माले) नेता आर के सहनी, अभिषेक कुमार, जंगी यादव सहित कई लोग शामिल थे।सम्मेलन की समाप्ति हम होंगे कामयाब गीतों के साथ हुई।

अमित शाह का दावा: “एनडीए बनाएगी सबसे बड़ी बहुमत से सरकार”, छपरा रैली में बोले – जनता बदलाव चाहती है स्थिरता नहीं

बीजेपी के लिए ये 9 राज्य में जितना होगी बड़ी चुनौती, कई मुद्दे बनेंगे कारण 

cradmin

किसानों के भारत बंद का किसान संघर्ष समन्वय समिति ने किया समर्थन

तेज प्रताप बोले – “ये तो मोदी-नीतीश का जादू है”

Nationalist Bharat Bureau

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

नीतीश कुमार की स्पीड से विपक्ष परेशान

Nationalist Bharat Bureau

स्टेशन की भीड़ कम करने का रेलवे का डिजिटल प्लान, जनरल टिकट पर 14 जुलाई तक छूट

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज सांसद का आभार व्यक्त कार्यक्रम 30 को,जुटेंगे दिग्गज, तैयारियां जारी

Nationalist Bharat Bureau

जेपी नड्डा के दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनने के साथ ही मोदी ने सबसे पहले दी यह जिम्मेदारी

cradmin

पटना में 24 सितंबर को CWC की बैठक, सीट शेयरिंग और बिहार के मुद्दों पर होगी चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment