Nationalist Bharat
खेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

रबी बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

पटना।:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड रामनरेश पाण्डेय ने सरकार से रबी मौसम में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। पूरे बिहार में गेहूं और रबी की बुआई हो रही है लेकिन खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में निर्धारित मूल्य पर डीएपी, पोटास, यूरिया, जिंक सहित रबी फसल की बुआई में उपयोग आनेवाले अन्य सामानों को उपलब्ध कराने की गारंटी करे।भाकपा राज्य सचिव ने बयान जारी कर कहा कि गत वर्ष रबी की बोआई के समय में बिहार के किसानों को खाद नहीं मिल पाई थी जिस कारण खेती प्रभावित हुई और किसानों को ऊंची कीमत पर खाद खरीदना पड़ा। इस साल भी किसानों को खाद नहीं मिल रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार से खाद की कालाबजारी पर रोक लगाने की मांग की ताकि किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद मिल सके।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि खाद बिक्रेताओं द्वारा डीएपी की ऊंची कीमत वसूली जा रही है। बाजार में अभी डीएपी 2100 रुपये प्रति बोरी की दर से बिक्री की जा रही है जबकि अधिकतम कीमत प्रति बोरी 1350 रुपये निर्धारित है। इसी तरह अन्य खाद की भी निर्धारित कीमत से अधिक की वसूली की जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार से लगातार छापेमारी अभियान चलाकर खाद की कालाबजारी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लेट लतीफे के कारण बिहार के किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पाता है। इसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है।उन्होंने केंद्र सरकार से ससमय बिहार को आवश्यकता के अनुसार खाद की आपूर्ति हो इसकी गारंटी करने की मांग की है।

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का मामला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई

स्वास्थ्य और शिक्षा नीतीश सरकार की प्राथमिकता:इरशाद अली आज़ाद

डॉ. सोबिया फातिमा ने NEET PG में हासिल की डर्मेटोलॉजी ब्रांच,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों के लिए बड़ी राहत: अब ‘स्टेटस’ बदलवाने या प्रवास अवधि बढ़वाने पर नहीं लगेगा शुल्क

Nationalist Bharat Bureau

जमुई में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 17 बोगियां पटरी से उतरीं

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार चीनी मंसूबों के आगे घुटने टेक चुकी है:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

आकाश सिंह ने श्रीनारायण सिंह को पेश की श्रधांजलि,हत्यारों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग

कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय में आयी बम्पर भर्ती ,जानें पूरी डिटेल

Nationalist Bharat Bureau

400 का मास्क बेचकर सुर्खियों में आया दिल्ली पब्लिक स्कूल

Nationalist Bharat Bureau

फर्जी नौकरी घोटाले में ईडी की देशव्यापी रेड

Leave a Comment