Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

आदर्श नगर अग्निकांड में पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

Delhi Fire: राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। आदर्श नगर स्थित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के क्वार्टर में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय विमल, उनकी पत्नी नीलम और 10 साल की बेटी जाह्नवी के रूप में की गई है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

दमकल विभाग के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 2:39 बजे पांचवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद जब दमकल कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया, तो कमरे के अंदर से तीन जले हुए शव बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि आग घरेलू सामान से शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते पूरे फ्लैट में फैल गई।

आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी राकेश भी झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल में एक्सपायरी दवा देने का आरोप

श्रद्धा कपूर के भाई को मिली जमानत रेव पार्टी में ड्रग्स लेने पर हुए थे ग्रिफ्तार

फलस्तीन की मदद के नाम पर 4 करोड़ की अवैध वसूली, चार लोगों पर मामला दर्ज

डीजीपी को बचा कर नीतीश कुमार किसकी मदद कर रहे हैं:मोदी

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का कहर

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली दरबार में बिहार कांग्रेस का मंथन, प्रदेश नेतृत्व पर गहराया संकट

बिहार में 217 नए ROB-RUB बनाने को मिली मंजूरी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

लालू कुनबे में अपने-पराए की जंग तेज, रोहिणी आचार्य का तीखा सियासी तंज

गया स्टेशन से 50 हजार का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर बाबा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

छात्रा की संदिग्ध मौत पर सियासी उबाल इंसाफ की लड़ाई में कूदे प्रशांत किशोर

Leave a Comment